फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The project of widening Tohana-Ratia and Jakhal-Bhuna road will be completed

Fatehabad News: टोहाना-रतिया और जाखल- भूना मार्ग को चौड़ा करने का प्रोजेक्ट चढ़ेगा सिरे

Mon, 26 Jun 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 26 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
The project of widening Tohana-Ratia and Jakhal-Bhuna road will be completed
जाखल से भूना मार्ग, जिसे चौड़ा किया जाएगा।
जाखल। सड़क मार्ग सुगम बनाने के लिए प्रस्तावित जाखल-भूना एवं टोहाना-रतिया मुख्य मार्गों के नवीनीकरण व चौड़ीकरण के प्रोजेक्ट की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 85 किलोमीटर लंबे सड़क मार्गों के निर्माण के लिए करीब 100 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बनाकर मंजूरी के लिए भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही आगामी प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जनवरी में पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के गांव बिढाईखेड़ा में मिलन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा कर दोनों सड़कों के निर्माण के प्रस्तावों को मंजूरी दी थी। इस पर लोक निर्माण विभाग ने टोहाना से रतिया तक करीब 35 किलोमीटर लंबी सड़क के नवीनीकरण व चौड़ा करने के लिए 70 करोड़ रुपये जबकि जाखल कडेल तिराहे से भूना से आगे सरसौद तक करीब 50 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर भेजा है। इन दोनों मुख्य मार्गों के नए बनने से कई गांवों के वाहन चालकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


सात से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ी की जाएगी सड़क
टोहाना से रतिया तक करीब 35 किलोमीटर लंबी सड़क को सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। रास्ता चौड़ा होने से इस मार्ग पर आने वाले वाहन चालकों को फायदा होगा। वहीं, हादसों की आशंका भी कम होगी। हालांकि, जाखल से भूना मार्ग को चौड़ा करने की अभी योजना नहीं है, इसे सिर्फ नया बनाया जाएगा। जिला मुख्यालय सहित हरियाणा-पंजाब के विभिन्न शहरों को जोड़ने वाले यह दोनों अति व्यस्त मार्ग हैं। खासकर, चंडीगढ़ जाने के लिए भी रतिया से टोहाना तक इसी रोड से निकलना पड़ता है, वहीं भूना से जाखल रोड भी पंजाब क्षेत्र व चंडीगढ़ को जोड़ता है। ऐसे में इन मार्गों पर प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। वर्तमान में इन मार्गों में कई जगह गड्ढे बने हुए हैं, वहीं टोहाना-रतिया मुख्य मार्ग की चौड़ाई कम होने की वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन मुख्य सड़कों के नवीनीकरण व चौड़ा करने से वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की समस्या से भी मिलेगी निजात
यह दोनों प्रमुख सड़क मार्ग चौराहे पर सटे गांव कुलां से होकर गुजरते हैं। यहां सड़क किनारे काफी अतिक्रमण है। इस वजह से यहां अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। ऐसी स्थिति में चार मुख्य मार्गों के केंद्र में स्थित कुलां गांव में यातायात व्यवस्था का हाल बेहाल है। चौक के समीप चारों तरफ दुकानें, सरकारी व निजी बैंक, बस स्टॉप व अन्य कार्यालय होने के चलते यहां दिनभर चहल पहल रहती है। इससे यहां मुख्य रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। ऐसे में नवीनीकरण व चौड़ा करने से यहां भी समस्या से निजात मिल सकेंगी।


:: मुख्यमंत्री घोषणा के बाद इन दोनों मुख्य सड़कों के नवनिर्माण व चौड़ीकरण के लिए करीब 100 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर भेज दिया है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने पर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
अंकुर गर्ग, जेई, लोक निर्माण विभाग, टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed