{"_id":"6a0c9c29f7dcaa643004b3f1","slug":"the-councilors-submitted-a-memorandum-to-the-sdo-of-the-corporation-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-154161-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पार्षदों ने निगम के एसडीओ को मांगपत्र सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पार्षदों ने निगम के एसडीओ को मांगपत्र सौंपा
Tue, 19 May 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 19 May 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
भूना बिजली निगम में कार्यभार संभालने पर नवनियुक्त एसडीओ मनजीत शर्मा को जनप्रतिनिधि व शहरवासी,
भूना। बिजली निगम में नवनियुक्त एसडीओ मनजीत शर्मा ने मंगलवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान शहर में लंबे समय से चल रही बिजली कटौती की समस्या को लेकर पार्षद व प्रतिनिधियों ने उन्हें मांग पत्र भी सौंपा।
उपप्रधान नरेंद्र बागड़ी, पार्षद अतुल सोनी, पार्षद प्रतिनिधि बलजीत सोनी, पार्षद प्रतिनिधि बजरंग शर्मा तथा प्रमोद धारणिया ने एसडीओ मनजीत शर्मा से मुलाकात कर भूना शहर के फीडर नंबर 1 और 2 में लगातार लग रहे बिजली कटों से आमजन को हो रही परेशानी से अवगत कराया। प्रतिनिधियों ने कहा कि पिछले काफी समय से बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण व्यापारियों, किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
पार्षदों ने मांग की कि फीडर 1 और 2 की तकनीकी खामियों को दूर कर स्थायी समाधान किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। एसडीओ मनजीत शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि फीडर 1 और 2 में आ रही समस्या की जल्द जांच करवाई जाएगी। तकनीकी कारणों का पता लगाकर उनका स्थायी समाधान कराया जाएगा ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।