{"_id":"65f33a8bf524ebeace08cee0","slug":"the-agency-did-not-send-question-papers-of-primary-classes-at-some-places-the-examinations-were-canceled-and-at-some-places-they-started-after-getting-photocopies-done-fatehabad-news-c-21-hsr1033-341735-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एजेंसी ने नहीं भेजे प्राइमरी कक्षाओं के प्रश्नपत्र, कहीं रद्द हुईं परीक्षाएं तो कहीं फोटोकॉपी करवाकर हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एजेंसी ने नहीं भेजे प्राइमरी कक्षाओं के प्रश्नपत्र, कहीं रद्द हुईं परीक्षाएं तो कहीं फोटोकॉपी करवाकर हुई शुरू
Thu, 14 Mar 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग द्वारा तीन बार डेटशीट बदलने के बाद बुधवार से शुरू हुई प्राइमरी स्कूलों की लिखित परीक्षाएं वीरवार को मजाक बनकर रह गई। प्राइमरी कक्षाओं के वीरवार को होने वाली लिखित परीक्षाओं के प्रश्नपत्र ही दिल्ली की पीपी इंटरप्राइजेज एजेंसी ने छपवाई करवाकर नहीं भिजवाए। दिल्ली की एजेंसी द्वारा प्रश्नपत्रों को लेकर सुबह 6 बजे तक कोई जवाब न देने पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया ने स्कूलों को अपने स्तर पर फोटोकॉपी करवाकर परीक्षाएं लेने के निर्देश दे दिए।
स्कूलों में प्रश्नपत्र न पहुंचने और खुद के स्तर पर फोटोकॉपी करवाने के निर्देशों के बाद बवाल शुरू हो गया। निर्देश पहुंचने तक स्कूल इंचार्ज और शिक्षक गांव व ढाणियों में बने अपने स्कूलों में पहुंच चुके थे। गांवों में फोटोकॉपी करवाने की व्यवस्था न होने के चलते कई स्कूल शिक्षकों ने हंगामा किया। भूना में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। ये ही नहीं भूना खंड के कई प्राइमरी स्कूलों में परीक्षाएं ही रद्द कर दी गई। इसके अलावा कई स्कूल शिक्षक सुबह 11 बजे फोटोकॉपी करवाने के लिए भटकते रहे और फोटोकॉपी करवाकर परीक्षाएं ली गई। वीरवार को कक्षा पहली की हिंदी, दूसरी की गणित, तीसरी की अंग्रेजी, चौथी की अंग्रेजी और पांचवीं की हिंदी विषय की परीक्षा है।
अब स्कूल स्तर पर ही फोटोकॉपी करवाकर होगी परीक्षा
एजेंसी द्वारा प्रश्नपत्रों की समय पर डिलिवरी न देने के चलते जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने निदेशालय को ठेका रद्द करके कार्रवाई करने की सिफारिश कर दी। इसके अलावा 15 और 16 मार्च को होनी वाली लिखित परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों की मिडिल कक्षाओं की परीक्षाओं की तरह फोटोकॉपी करवाकर परीक्षाएं लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
जिले में ये है प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों की संख्या :
पहली 3816
दूसरी 6611
तीसरी 9133
चौथी 9220
पांचवीं 9453
प्राथमिक शिक्षा के प्रति विभाग सजग नहीं है। बार-बार डेटशीट बदली जा रही है और अब हद हो गई कि प्रश्नपत्र भी समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। परीक्षाओं को विभाग ने मजाक बनाकर रख दिया है। अभिभावक भी विभाग के खिलाफ हो रहे हैं। कई स्कूलों में पेपर रद्द हुए हैं और इसके जिम्मेदार अधिकारी हैं।
- विकास टुटेजा , जिला प्रधान, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ
जेम पोर्टल के लिए दिल्ली की पीपी इंटरप्राइजेज को पेपर छपवाई का ठेका दिया गया था। एजेंसी को सभी दस्तावेज और विद्यार्थियों की संख्या बता दी गई थी। बुधवार से परीक्षाएं शुरू हुई, लेकिन मंगलवार रात 10 बजे बुधवार को होनी वाली परीक्षाओं के प्रश्नपत्र दिए गए, लेकिन वीरवार को होने वाली परीक्षाओं के प्रश्नपत्र समय पर नहीं पहुंचे। सुबह दिल्ली से ही 6 बजे प्रश्न पत्र भेजे गए हैं। ऐसे में सुबह ही स्कूल इंचार्ज को कह दिया गया था कि प्रश्नपत्र की खुद फोटोकॉपी करवाकर परीक्षाएं ले ले। कुछ स्कूलों में दिक्कत आई, लेकिन अन्य जगहों पर परीक्षाएं ली जा रही है।
- वेद सिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी