{"_id":"614e0e868ebc3e01412a22f9","slug":"the-accused-involved-in-attacking-beldar-arrested-on-remand-fatehabad-news-hsr6126433160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलदार पर हमला करवाने में शामिल आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलदार पर हमला करवाने में शामिल आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनस्वास्थ्य विभाग के बेलदार विनोद पर हमला करवाने में शामिल आरोपी सिरसा निवासी दीपक शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दीपक को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से एक लाख रुपये की नकदी बरामद करनी है।
पूछताछ में सामने आया है कि एसडीओ अशीष गर्ग ने हमला करवाने के लिए एक लाख रुपये एडवांस दिए थे। दो लाख रुपये में सेटिंग हुई थी। इस मामले में पुलिस अब तक एसडीओ आशीष गर्ग, सुपरवाइजर मदन तथा सतीश को गिरफ्तार कर चुकी है।
आरटीआई से गड़बड़ झाला उजागर करने पर करवाया था हमला
जनस्वास्थ्य विभाग में तैनात बेलदार विनोद पर 20 अगस्त की सुबह हमला हुआ था। बेलदार को गंभीर हालत में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया था और फिर हिसार रेफर कर दिया गया था। इस मामले में विनोद ने एसडीओ आशीष, जेई गिरीश, अश्वनी, रमेश, ठेकेदार रायसिंह पर हमला करवाने के आरोप लगाए थे। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने जांच के बाद आरोपी आशीष और सुपरवाइजर को गिरफ्तार किया था। एसडीओ ने पूछताछ में कबूला था कि बेलदार द्वारा आरटीआई लगाने के चलते उसने हमला करवाया था। आरोपी मदन ने हमलावरों को रेकी करवाई थी।
विज्ञापन
कोट
मामले में एक आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान नकदी बरामद करनी है।
- सुरेंद्रा, शहर थाना प्रभारी।