फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Teenager found infected with dengue, total cases in the district 17

Fatehabad News: किशोरी मिली डेंगू संक्रमित, जिले में 17 हुए कुल केस

Fri, 04 Oct 2024 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 04 Oct 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Teenager found infected with dengue, total cases in the district 17
फतेहाबाद। मौसम में बदलाव के कारण डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। गांव हिजरावां कलां निवासी 16 वर्षीय किशोरी डेंगू संक्रमित मिली है। अधिकारियों के मुताबिक किशोरी की हालत ठीक है। जिले में डेंगू के कुल 17 केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन

डेंगू और मलेरिया पर कंट्रोल स्वास्थ्य विभाग एक अक्तूबर से रैपिड फीवर सर्वे शुरू कर चुका है। इसके तहत विभाग की टीमें 1.92 लाख घरों का सर्वे करेंगी। इस दौरान बुखार पीड़ितों के खून सैंपल लेकर स्लाइड बनाकर मलेरिया की जांच की जा रही है। सर्वे के दौरान लारवा मिलने पर विभाग नोटिस जारी करेगा। दो हजार से ज्यादा घरों में लारवा मिल चुका है।
विज्ञापन

बच्चे भी हो रहे हैं डेंगू संक्रमित :
डेंगू की चपेट में बच्चे सबसे ज्यादा आ रहे हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने और लापरवाही बरतने के कारण बच्चे डेंगू की चपेट में जल्दी आ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें। कूलर, फ्रिज ट्रे की सफाई कर पानी बदलते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैपिड फीवर सर्वे में ये मिल चुके बुखार पीड़ित
माह सर्वे का लक्ष्य सर्वे हुआ बुखार पीड़ित मिले
अप्रैल 1,92,158 1,32,651 2,067
मई 1,92,158 1,33,054 1,907
जून 1,92,158 1,45,156 2,093
जुलाई 1,92,158 1,43,363 2,179
अगस्त 1,92,158 1,35,520 1,875
सितंबर 1,92,158 1,42,322 2,022
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग का रैपिड फीवर सर्वे शुरू हो चुका है। लोगों से भी अपील है कि अपने घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें। डेंगू के लक्षण दिखते ही तुरंत जांच करवाएं।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article