फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   student's mother beat teacher

छात्रा की मां ने अध्यापक को डंडे से पीटा

Thu, 02 Oct 2014 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Thu, 02 Oct 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
student's mother beat teacher

राजकीय प्राथमिक पाठशाला अकांवाली में पांचवीं कक्षा की छात्रा की मां ने मंगलवार को डीएड प्रशिक्षु अध्यापक को स्कूल में ही गालियां दी और डंडे से पिटाई कर दी।

विज्ञापन


इस मामले को लेकर बुधवार को स्कूल प्रांगण में पंचायत का आयोजन किया गया। छात्रा की मां ने पंचायत में आने और अध्यापक से माफी मांगने से मना कर दिया।

इसके बाद पंचायत ने फैसला लिया कि आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया जाए। फिलहाल शिक्षकों ने अपने कक्षाओं का बहिष्कार करने के फैसले को टाल दिया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला अकांवाली में डी.एड. प्रशिक्षु अध्यापक राजपाल पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ा रहा था तो इस दौरान छात्रा सिमरनजीत कौर को अध्यापक द्वारा पढ़ाया गया पाठ्यक्रम न आने की वजह से इस डी.एड. प्रशिक्षु अध्यापक ने छात्रा को डांट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय तो यह यह छात्रा अध्यापक की डांट सुनकर चुपचाप बैठ गई थी। लेकिन  मध्यकालीन अवकाश के दौरान इस छात्रा ने घर जाकर अध्यापक द्वारा डांटे जाने की यह बात अपनी मां को बता दी।

इस बात से छात्रा की मां इतना गुस्सा हो गई कि, पूरी बात को जाने बिना ही अपने हाथ में डंडा लेकर स्कूल आ पहुंची। स्कूल पहुंचते ही महिला ने प्रशिक्षु अध्यापक के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।

स्कूल के मुख्य शिक्षक योगेन्द्र वर्मा ने जब छात्रा की मां से इस तरह से गाली-गलौज करने का कारण जानना चाहा तो महिला ने बताया कि उसकी लड़की को बुखार था लेकिन अध्यापक ने उसे कक्षा में डांट दिया।

इस बात पर डी.एड. प्रशिक्षु अध्यापक राजपाल ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि उसे नहीं मालूम था कि छात्रा को बुखार है।

अगर उसे पता होता तो यह उसे डांटता भी नहीं था। प्रशिक्षु अध्यापक द्वारा माफी मांगे जाने पर भी गुस्साई महिला ने इस अध्यापक की डंडे से पिटाई कर दी।

इस घटना से क्षुब्ध हुए राजकीय प्राथमिक पाठशाला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सभी शिक्षकों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया। इस मामले को लेकर मंगलवार को स्कूल प्रांगण में पंचायत का आयोजन किया गया।

इस पंचायत में मौजूद शिक्षकों ने  साफ-साफ शब्दों में की दिया था कि जब तक उक्त छात्रा की मां प्रशिक्षु अध्यापक से माफी नहीं मांगती तब तक वह कक्षाओं का बहिष्कार जारी रखेंगे।

शिक्षकों ने यह भी कहा था कि यदि बुधवार तक छात्रा की मां ने माफी नहीं मांगी तो वह रोषस्वरूप टोहाना खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जाकर बैठ जाएंगे।
 
बुधवार को स्कूल के प्रांगण में गांव के सरपंच प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में पंचायत का आयोजन किया गया। इस पंचायत में छात्रा की मां ने आने और डीएड प्रशिक्षु अध्यापक से माफी मांगने से साफ मना कर दिया।

छात्रा की मां द्वारा माफी मांगने से मना कर देने पर इस पंचायत सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि इस महिला की शिकायत पुलिस के पास की जाएगी। पुलिस द्वारा ही इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।

इस पंचायत के दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ टोहाना के प्रधान अनूप गोरा, हरियाणा कर्मचारी संघ के चेयरमैन रणजीत ढिल्लो, हरियाणा अनुसूचित कर्मचारी संघ के कार्यालय सचिव तुलसी राम, मेहरबान सिंह फौजी, इकबाल सिंह, हरि राम, गेज राम बांसल, हरप्रीत चहल, बलदेव सब्बरवाल, सूरजभान जांगड़ा, अमीर चन्द, तेजभान, महेन्द्र सिंह, जीता राम व रमेश कुमार सहित गांव के अन्य मौजिज व्यक्ति भी मौजूद रहे।

क्या कहना है चौकी इंचार्ज का
इस बारे में कुलां पुलिस चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले की शिकायत उनके पास पहुंच गई है। इस शिकायत के आधार पर कार्रवाई करने के लिए वह गांव अकांवाली भी गए थे।


लेकिन उक्त महिला के घर में मौजूद न होने  के कारण उसके पति ने बताया कि उसकी पत्नी बाहर गई हुई है। चौकी इंचार्ज के अनुसार महिला के पति ने उनसे एक दिन का समय मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed