फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Stirred in Yes Bank account holders, rush for cash withdrawal, fatehabad

यस बैक खाता धारकों में हड़कंप, नकदी निकासी के लिए लगी भीड़

Fri, 06 Mar 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Stirred in Yes Bank account holders, rush for cash withdrawal, fatehabad
यस बैंक में पहुंचे खाता धारक - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। आरबीआई द्वारा यस बैंक के खाते से रुपये निकालने की अधिकतम सीमा 50 हजार रुपये तय करने के बाद शुक्रवार को पहले दिन खाता धारकों में हड़कंप मची रही। बारिश के बीच काफी संख्या में खाता धारक शाखा में पहुंचे। यहां पर खाता धारक बैंक अधिकारी व स्टाफ के साथ उलझते हुए नजर आए।
विज्ञापन

हर खाता धारक की जुबान पर बस ये सवाल था कि क्या उनका पैसा सुरक्षित है, बैंक अधिकारी ये ही हौसला देते मिले कि उनका पैसा सुरक्षित है। कुछ समय के लिए आरबीआई ने ये नियम लागू किया है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बारिश के बावजूद काफी संख्या में बैंक खाता धारक महिलाओं समेत लोग रुपये निकलवाने के लिए पहुंचे। लोग पूरी राशि निकलवाने के लिए अड़े हुए थे लेकिन बैंक अधिकारियों ने 50 हजार से ज्यादा निकासी न होने की बात कह कर मना कर दिया।
विज्ञापन

आनलाइन ट्रांजेक्शन बंद
बैंक में आए खाता धारक रमेश कुमार, सरोज बाला, बलबीर सिंह ने कहा कि आनलाइन ट्रांजेक्शन भी नहीं हो रही है। उनके एटीएम काम नहीं कर रहे है। शाखा का एटीएम खुद बंद है। बैंक अधिकारियों ने कहा कि एटीएम से रुपये निकाल सकते हैं लेकिन उनकी शाखा का एटीएम बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी बेटी की शादी है कैसे जुगाड़ करूं
भट्टू रोड निवासी सुनीता ने माथा पर हाथ रखते हुए कहा कि 15 दिन बाद बेटी की शादी है। अभी बैंक उसे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं। वहीं बैंक में आए कर्मबीर सिंह ने कहा कि उसने बैंक में करीब पांच लाख रुपये की एफडी करवा रखी है। उसे अपनी एफडी की चिंता है। उधर, आरबीआई द्वारा अचानक निर्देश दिए दिए जाने के मामले में खाता धारकों ने जब बैंक अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें खुद इस बारे में नहीं पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed