फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   State's first girl's panchayat formed, Astuti becomes sarpanch

Fatehabad News: प्रदेश की पहली बालिका पंचायत का गठन, अस्तुति बनी सरपंच

Tue, 22 Apr 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 22 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
State's first girl's panchayat formed, Astuti becomes sarpanch
गांव बरसीन की बालिका पंचायत की नवनियुक्त बालिका सरपंच अस्तुति को प्रमाण पत्र सौंपते प्रमाण पत्र
फतेहाबाद। गांव बरसीन में मंगलवार को प्रदेश की पहली बालिका पंचायत का गठन हुआ। बालिका पंचायत का गठन बाकायदा मतदान के माध्यम से हुआ। जिसमें 11 से 21 साल तक की बेटियों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी जीत दर्ज की। बालिका पंचायत में अस्तुति 22 वोटों से सरपंच बनी और अपने प्रतिद्वंद्वी को 3 वोटों से हराया।
विज्ञापन

सरंपच पद के चुनावों में अनुशिखा और साक्षी दोनों 19-19 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रही। गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त मनदीप कौर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए बालिका पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच व पंच सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान उपायुक्त ने पृथ्वी दिवस के मौके पर विद्यालय प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया।
विज्ञापन

उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि गांव बरसीन में बालिका पंचायत का गठन पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर किया गया है। इसके बाद जिले के प्रत्येक गांव में बालिका पंचायत का गठन किया जाएगा जो बेटियों के हित में काम करेंगी। बालिका पंचायतों का गठन करने का जिला परिषद का मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान और लिंग समानता है। उपायुक्त ने बताया कि बालिका पंचायत में कई पंच निर्विरोध भी चुनी है जिसमें वार्ड 1 से मनप्रीत, वार्ड 4 से जेसिका, वार्ड 7 से मनीषा, वार्ड 8 से प्रतिज्ञा, वार्ड 9 से सृष्टि शामिल हैं। इसके अलावा वार्ड 2 से सिमरन, वार्ड 3 से रंजना, वार्ड 5 से कोमल, वार्ड 6 से मिस्टी को पंच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला परिषद के सीईओ सुरेश कुमार, बीडीपीओ अनिल ज्याणी, नगर परिषद उप प्रधान सविता टूटेजा, ब्लॉक समिति चेयरपर्सन पूजा चराइपोत्रा, सरपंच विकास कंबोज, सुभाष खिचड़, कालू बरसीन, अजय बरसीन, हरदीप, पार्षद मोहनलाल नारंग, विद्यालय के प्राचार्य विजय सिंह, अध्यापक योगेंद्र, रिंपल, हरिमिंद्र, सुनील आदि मौजूद रहे।
-
सरपंच पद को लेकर 12 उम्मीदवारों को ये मिले वोट
उम्मीदवार वोट मिले
अनुराधा- 2 वाेट
अनुशिखा- 19 वोट
अस्तुति- 22 वोट
गुरकिरणजीत कौर- 9 वोट
ज्योति- 6 वोट
निशु- 4 वोट
ज्योति- 16 वोट
पुष्पा- 0 वोट
महिमा- 15 वोट
सरोज-5 वोट
साक्षी- 19 वोट
सुलोचना- 13 वोट
-
पांच पंचों का सर्वसम्मति से हुआ चयन
गांव बरसीन में बालिका पंचायत के गठन के दौरान 5 वार्डों के पंचों को सर्वसम्मति से ही चुना गया।
मनप्रीत - वार्ड-1
जैसिका - वार्ड-4
मनीषा - वार्ड-7
प्रतिज्ञा - वार्ड-8
सृष्टि - वार्ड-9
-
बालिका पंच हुई भावुक
चुनाव के परिणाम के बाद गांव बरसीन के वार्ड 5 में जीत दर्ज करने वाली पंच भावुक नजर आई। उसकी आंखों में जीत के आंसू नजर आए। वह अपने परिजनों से लिपट कर रोने लगीं। कोमल ने वार्ड 3 में चुनावों के दौरान 15 वोट हासिल किए। दूसरे स्थान पर कोमल पुत्री रामकिशन ने 6 वोट हासिल किए।
-
मां है पंच तो बेटी बनी सरपंच
बालिका पंचायत की नव नियुक्त सरंपच अस्तुति की मां ऊषा रानी गांव बरसीन की ग्राम पंचायत में पंच के पद हैं। ऊषा रानी खुद अपनी बेटी के साथ गांव में प्रसार का जिम्मा संभाला। ऊषा ने बताया कि बेटी के जीत दर्ज करने से वह बहुत खुश हैं। उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। उन्हें भी आगे बढ़ने का मौका मिला और अब उनकी बेटी भी आगे बढ़ रही है। अस्तुति के पिता विनोद कुमार की दूध की डेयरी है। पिता ने भी बेटी की जीत के लिए काफी प्रयास किए। समय निकालकर बेटी के साथ प्रचार प्रसार किया।
-
मेडिकल की पढ़ाई कर रही है अस्तुति
गांव की बरसीन की नवनियुक्त सरंपच अस्तुति 12 वीं कक्षा की छात्रा है। वह शहर के एक निजी स्कूल में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। वह चाहती है कि उनके गांव के आसपास एक बड़ा काॅलेज बनाया जाए ताकि छात्राओं को बाहर पढ़ाई के लिए न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि कई बार घर से बाहर पढ़ाई के लिए अभिभावक नहीं मानते। ऐसे में बेटियों की पढ़ाई प्रभावित होती है। अस्तुति ने कहा कि वह मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। वह चाहती है कि फतेहाबाद शहर में मेडिकल काॅलेज भी बनना चाहिए। गांवो ंकी अन्य समस्याओं को लेकर भी अस्तुति ने काफी रूचि दिखाई।
-
71.35 फीसदी मतदान हुआ
जिला परिषद ने बालिका पंचायत के गठन को लेकर होने वाले चुनाव के लिए सर्वे करवाया। इस दौरान 11 साल की बालिका से लेकर 21 साल की युवती की संख्या 185 मिली। मंगलवार को जब मतदान हुआ तो 132 बालिकाओं और युवतियों ने मतदान किया। खास बात ये रही कि केंद्र के अंदर निगरानी करने के लिए एजेंट के तौर पर बालिकाओं ने जिम्मेदारी संभाली

-
महिला सशक्तीकरण को मिलेगा बढ़ावा
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए ये कदम उठाया गया है। बालिका पंचायत शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वच्छता और लैंगिक समानता जैसे मुद्दों पर काम करेगी। पंचायत ग्राम पंचायत के साथ समन्वय में कार्य करेगी और उसकी बैठकों में भाग लेगी। बालिका पंचायत के सदस्यों को शासन, नेतृत्व और सामाजिक मुद्दों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सुमन खिचड़, चेयरपर्सन, जिला परिषद, फतेहाबाद।

गांव बरसीन की बालिका पंचायत की नवनियुक्त बालिका सरपंच अस्तुति को प्रमाण पत्र सौंपते प्रमाण पत्र

गांव बरसीन की बालिका पंचायत की नवनियुक्त बालिका सरपंच अस्तुति को प्रमाण पत्र सौंपते प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed