फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Showing a pistol to the salesman, tied his hands, the miscreants took 32 boxes of liquor

सेल्समैन को पिस्तौल दिखाकर हाथ बांधे, 32 पेटी शराब ले गए बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Showing a pistol to the salesman, tied his hands, the miscreants took 32 boxes of liquor
शनिवार रात्रि को गांव खाई में अज्ञात युवकों द्वारा ठेके के सेल्समैन को बंधक बनाकर पिस्तौल के बल पर भारी मात्रा में शराब लूटने का मामला आया है। इस मामले को लेकर सदर थाना पुलिस ने ठेके के मालिक ख्याली चहलावाली जिला मानसा निवासी लवप्रीत की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लूटपाट की सूचना मिलते ही रात को सदर थाना के प्रभारी हरफूल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रविवार को उप पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत में ठेके के मालिक ने बताया कि गांव खाई में शराब का ठेका लिया हुआ है और इस ठेके पर गांव मुसेना थाना ढोबी जिला गया बिहार निवासी जितेंद्र यादव को बतौर सेल्समैन रखा हुआ है। ठेकेदार ने बताया कि शनिवार रात को करीब पौने दस बजे उसे सूचना मिली की उसके सेल्समैन को अज्ञात युवक पिस्तौल दिखा कर शराब लूट कर ले गए हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि सूचना के पश्चात जब उसने ठेके पर जाकर देखा तो ठेके के गेट पर ताला लगा हुआ था तथा ठेके के अंदर उसका सेल्समैन, जिसके दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे, वह बैठा था। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में ठेके का ताला तोड़ा गया और सेल्समैन के हाथ भी खोले गए। सेल्समैन के अनुसार एक आदमी मोटरसाइकिल पर सवार था। उसके पास पिस्तौल था, जबकि तीन आदमी गाड़ी पर आए थे। उपरोक्त लोगों ने दोनों हाथ रस्सी से बांध दिए थे और उसके पश्चात ठेके से करीब 32 पेटी देसी शराब तथा एक पेटी बीयर के अलावा उसका मोबाइल फोन भी लूट कर ले गए। पुलिस ने रात को ही क्षेत्र में नाकाबंदी करने के साथ-साथ पड़ोसी राज्य पंजाब क्षेत्र की पुलिस को भी सूचना दे दी थी। उप पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि शराब ठेके के मालिक की सूचना के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया गया है और इसके लुटेरों की तलाश के लिए तीन अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed