{"_id":"644c060d46b9afee8b0c9166","slug":"sarpanch-association-will-go-to-jantar-mantar-tomorrow-to-support-the-players-fatehabad-news-c-21-1-118597-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: खिलाड़ियों को समर्थन देने कल जंतर मंतर जाएगी सरपंच एसोसिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: खिलाड़ियों को समर्थन देने कल जंतर मंतर जाएगी सरपंच एसोसिएशन
विज्ञापन
फतेहाबाद। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों द्वारा भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ किए जा रहे आंदोलन को हरियाणा सरपंच एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया है। प्रदेशाध्यक्ष एवं गांव समैन के सरपंच रणबीर सिंह गिल के नेतृत्व में सरपंच एसोसिएशन के कई सदस्य कल शनिवार को जंतर मंतर पर जारी धरने पर जाकर खिलाड़ियों को अपना समर्थन देंगे।
सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर गिल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हरियाणा के सरपंच पूरी तरह खिलाड़ियों के साथ हैं। देश के लिए मेडल लाने वाले खिलाड़ियों का शोषण करना निंदनीय और शर्मनाक बात है। एक तरफ जब खिलाड़ी मेडल जीतकर आते हैं तो उन्हें देश की शान बताया जाता है और बाद में उनका इस प्रकार शोषण किया जाता है, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि शोषण का शिकार हुए खिलाड़ियों को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार को खिलाड़ियों के प्रति सहानुभूति दिखानी चाहिए। कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए जा रहे आरोपों पर संज्ञान लेते हुए सरकार को एफआईआर दर्ज करवानी चाहिए और उसे पद से हटाना चाहिए।