{"_id":"66f4726901f003e603040f24","slug":"property-id-not-resolved-even-after-paying-immediate-fee-ruckus-in-city-council-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-122873-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: तत्काल की फीस देकर भी प्रॉपर्टी आईडी का नहीं किया समाधान, नगर परिषद में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: तत्काल की फीस देकर भी प्रॉपर्टी आईडी का नहीं किया समाधान, नगर परिषद में हंगामा
Thu, 26 Sep 2024 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 26 Sep 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में ईओ के सामने प्रॉपर्टी आईडी त्रुटि का समाधान न होने पर विरोध
फतेहाबाद। प्रॉपर्टी आईडी को ठीक करवाने के लिए चक्कर काट रहे प्रॉपर्टी मालिक और डीलरों ने नगर परिषद कार्यालय में बुधवार दोपहर को जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे लोगों ने आरोप लगाए कि ईओ कार्यालय में नहीं मिलते है और कर्मचारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
लोगों का कहना था कि तत्काल के तहत फीस भर रखी है लेकिन फिर भी प्रॉपर्टी आईडी का समाधान नहीं हो रहा है। हंगामे के बाद लोग ईओ सुरेंद्र कुमार के कार्यालय में पहुंचे। ईओ ने कहा कि चुनाव कार्य को लेकर ड्यूटी लग रही है, इस वजह से दिक्कत आ रही है।
नगर परिषद कार्यालय में हंगामा कर रहे प्रॉपर्टी डीलर अशोक मित्तल ने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी हिस्से में बनवाने के लिए आवेदन किया हुआ है लेकिन बनाई नहीं जा रही है। कार्यालय में ईओ मिलते नहीं है और न ही फोन उठाते हैं। मंजू मित्तल ने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी अलग-अलग को लेकर एग्रीमेंट मांगकर परेशान किया जा रहा है। डीसी कॉलोनी निवासी रायसाहब ने कहा कि उनसे तीन मरले जगह बेची है और इसनी अलग आईडी बनवानी है, तत्काल के तहत 22 अगस्त को आवेदन किया था और एक हजार फीस दी थी लेकिन अभी तक नहीं बनी है। प्रॉपर्टी आईडी के समाधान को लेकर आए प्रदीप शर्मा ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी जानबूझकर तंग कर रहे है। उसने प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटि को ठीक करने के लिए आवेदन किया है लेकिन समाधान नहीं हुआ है। प्रॉपर्टी मालिक पवन चुघ ने कहा कि वह नो डयूज लेने के लिए चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन
-
पिछले सप्ताह धरने पर बैठे थे लोग :
नगर परिषद कार्यालय में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर 18 सितंबर को लोगों ने हंगामा किया था और धरना दिया था। इस दौरान ईओ सुरेंद्र कुमार ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया था।
-
ये है जिले के शहरो में प्रॉपर्टी आईडी की स्थिति
शहर कुल प्रॉपर्टी
फतेहाबाद 30824
भूना 11633
जाखल 4713
रतिया 19246
टोहाना 28823
-- -- -- -- -
प्रॉपर्टी आईडी पर आपत्ति लगी थी, उसको लेकर कर्मचारी ने दस्तावेज मांगे थे, इसको लेकर विवाद हुआ था। लेकिन बाद में संबंधित लोगों को समझा दिया गया था।
- सुरेंद्र कुमार, ईओ नगर परिषद