{"_id":"64ee331ddf84ce8dc10fdcb6","slug":"pradhan-unhappy-with-the-work-of-door-to-door-garbage-collection-agency-issued-his-own-complaint-number-received-20-complaints-on-the-first-day-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-4562-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डोर टू डोर कचरा उठान एजेंसी के काम से प्रधान नाखुश, जारी किया खुद का शिकायत नंबर, पहले दिन 20 शिकायतें मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डोर टू डोर कचरा उठान एजेंसी के काम से प्रधान नाखुश, जारी किया खुद का शिकायत नंबर, पहले दिन 20 शिकायतें मिली
Tue, 29 Aug 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में डोर टू डोर कचरा उठान कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत देते हुए भीमां बस्ती निवासी विन
फतेहाबाद। शहर में डोर टू डोर कचरे का समय पर उठान न होने पर नगर परिषद के प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने शिकायत के लिए खुद का नंबर जारी कर दिया है। शहर में अगर घर से या फिर किसी चौक से कचरे का उठान नहीं हो रहा है तो नागरिक 9729449366 नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। शिकायत नंबर जारी होते ही मंगलवार को पहले दिन 20 से ज्यादा शिकायतें आईं।
भीमां बस्ती के लोगों ने तो लिखित में शिकायत दी है कि डोर टू डोर कचरा उठान वाले कर्मचारी बार कोड स्कैन करके चले जाते हैं लेकिन कचरा उठान नहीं करते। जब उन्हें कहा जाता है तो महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करते हैं। नगर परिषद प्रधान कचरा उठान की इन शिकायतों के आधार पर अब डोर टू डोर कचरा उठाने वाले एजेंसी को नोटिस जारी करेंगे।
डंपिंग प्वाइंट से नहीं उठ रहा कूड़ा, वार्डों में निर्धारित नहीं समय
नगर परिषद ने डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए एजेंसी को 1685 रुपये प्रति टन के हिसाब से ठेका दिया हुआ है। लेकिन एजेंसी के कर्मचारी वार्डों में समय से कचरे का उठान नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा डंपिंग प्वाइंट से दोपहर बाद तक कचरा उठ रहा है। शहर से रोजाना 35 से 40 टन कचरा निकलता है।
विज्ञापन
अधिकारी नहीं कर रहे कार्रवाई
नगर परिषद ने डोर टू डोर कचरा उठान का ठेका मई माह में दिया था। इसको लेकर नगर परिषद अधिकारियों की तरफ से भी हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया था। लेकिन शिकायतों के बावजूद नगर परिषद के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। शिकायतें ज्यादा आने के चलते नगर परिषद प्रधान ने खुद का नंबर जारी किया है।
नगर परिषद की तरफ से डोर टू डोर कचरा उठान का ठेका दे रखा है लेकिन इसके बावजूद समय से कूड़ा उठाया नहीं जा रहा है। लोग रोजाना शिकायतें लेकर आ रहे हैं। इसके चलते हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। जो शिकायतें आएंगी उसको लेकर एजेंसी को नोटिस जारी किया जाएगा।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद