फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police is asking Kanwariyas about their well-being and helping them cross the road amid security

Fatehabad News: कांवड़ियों से पुलिस पूछ रही हालचाल सुरक्षा के बीच सड़क करवा रही पार

Sun, 20 Jul 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 20 Jul 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Police is asking Kanwariyas about their well-being and helping them cross the road amid security
फतेहाबाद में कावडियों से संवाद करते हुए पुलिसकर्मी
फतेहाबाद। हरिद्वार से गंगाजल लाकर विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए निकले कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सेवा के लिए जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। पुलिसकर्मी कांवड़ियों से हालचाल पूछ रहे हैं।
विज्ञापन

यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर पुलिस सहायता केंद्र, गश्ती टीमें, नाकेबंदी और स्वास्थ्य सहायता टीमें तैनात की गई हैं। हर ड्यूटी प्वाइंट पर नियुक्त पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं से संवाद कर रहे हैं तथा जरूरत पड़ने पर प्राथमिक चिकित्सा एवं एंबुलेंस सुविधा भी तुरंत उपलब्ध करवा रहे हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग ने विशेष रूप से यातायात रूट प्लान तैयार किया है। यात्रा मार्ग पर कांवड़ियों के लिए अलग लेन निर्धारित की गई है ताकि उनकी आवाजाही में कोई बाधा न आए। मार्ग पर बैरिकेडिंग, दिशा सूचक संकेत तथा रिफ्लेक्टिव जैकेट्स और टॉर्च से लैस पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जो 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। पुलिस के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से कांवड़ यात्रियों के लिए जलपान केंद्र, विश्राम स्थल, छायादार टेंट, ठंडे पेयजल की टंकियां, तथा प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन

-

ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती

कांवड़ियों को लाउडस्पीकर, डीजे आदि को अधिक ध्वनि में न बजाने से स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति ध्वनि नियंत्रण संबंधी निर्देशों का उल्लंघन करता है, तो उसके विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172 (2) के अंतर्गत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने सभी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, वाहन नियंत्रित गति से चलाएं, तेज आवाज में संगीत या ध्वनि यंत्रों का प्रयोग न करें, और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन या नजदीकी थाने से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed