फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police arrested 77 drug peddlers in 14 days

Fatehabad News: 14 दिन में पुलिस ने पकड़े नशा तस्करी के 77 आरोपी

Fri, 09 Jan 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 09 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Police arrested 77 drug peddlers in 14 days
फतेहाबाद की पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत करते पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन। 
फतेहाबाद। जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ महज 14 दिनों में सख्त और प्रभावी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों की कमर तोड़ दी है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि विशेष अभियानों के तहत एनडीपीएस एक्ट के 52 मामले दर्ज कर 77 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान करोड़ों रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 26 दिसंबर 2025 से 9 जनवरी 2026 के बीच पुलिस ने 1 क्विंटल 20 किलो 572 ग्राम चूरा पोस्त, 250.75 ग्राम हेरोइन, 30.565 किलो गांजा, 1054 नशीली गोलियां और 500 ग्राम अफीम बरामद की। नशे की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए 70 सर्च अभियान भी चलाए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्ष 2025 में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की कार्रवाई में तेजी आई है। इस दौरान 32 सूदखोरों और 188 दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की गई, वहीं 1260 ड्रंक एंड ड्राइव के चालान किए गए। नशा तस्करी के 45 कॉमर्शियल मात्रा के केस दर्ज किए गए और 22 आदतन तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सख्त धाराओं में कार्रवाई हुई। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि फतेहाबाद पुलिस नशा मुक्त समाज के लक्ष्य को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed