फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   People with income of Rs 1.80 lakh are also getting mustard oil at ration depot.

Fatehabad News: 1.80 लाख आय वालों को भी राशन डिपो पर मिल रहा सरसों का तेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
People with income of Rs 1.80 lakh are also getting mustard oil at ration depot.
फतेहाबाद। सरकार द्वारा राशन डिपो पर लोगों को राशन मिलने की सीमा 1 लाख 80 हजार रुपये वार्षिक आय तक वाले परिवारों को करने के बाद जिले में कई नए एसबीपीएल राशन कार्ड बने हैं, जिसका फायदा उनको अक्तूबर माह से मिलने लगा है। अक्तूबर माह में नए जुड़े बीपीएल परिवारों को जहां गेहूं व चीनी मिली है, वहीं इस माह से उनको दो लीटर सरसों का तेल भी मिलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


सरकार पहले एएवाई परिवारों को ही 30 किलोग्राम गेहूं, सरसों का तेल व चीनी दे रही थी। सरकार के आदेशों के अनुसार, जिन परिवारों की वार्षिक आय एक लाख से कम है, वही इसका लाभ ले सकते थे। पिछले दिनों सरकार ने इस शर्त को हटाकर एक लाख 80 हजार रुपये तक की वार्षिक आय के परिवारों को भी इस स्कीम से जोड़ दिया है। इन परिवाराें को अक्तूबर माह से ही एसबीपीएल के परिवारों को भी राशन व चीनी मिलने लगी है। साथ ही उनको दो लीटर तेल भी मिलने लगा है। सरकार ने एक लाख से एक लाख 80 हजार तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को एसबीपीएल से ही जोड़ दिया है। इससे पहले एएवाई कार्ड धारकों के अलावा अन्य गरीब परिवार व केंद्रीय बीपीएल शामिल थे। अब अन्य गरीब परिवार व केंद्रीय गरीब परिवारों को मिलाकर उनको एसबीपीएल का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन


फिलहाल खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पास करीब एक लाख दो हजार राशन कार्ड थे। अब एसबीपीएल को मिलाकर विभाग के पास एक लाख 64 हजार 728 कार्ड का डाटा है। यानि 62 हजार 728 नए कार्ड बने हैं। विभाग के अनुसार, लगातार कार्ड बन रहे हैं और उनको राशन की आवंटन भी दी जा रही है। फिलहाल दोनों कार्ड धारकों के छह लाख 38 हजार 202 सदस्य लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अगले माह मिलेगा बाजरा
नवंबर महीने एएवाई व एसबीपीएल परिवारों को बाजरा भी मिलना आरंभ हो जाएगा। एएवाई राशन कार्ड धारकों को 18 किलोग्राम गेहूं व 17 किलोग्राम बाजरा दिया जाएगा। वहीं एसबीपीएल को 2.5-2.5 किलोग्राम प्रति सदस्य बाजरा व गेहूं वितरित किया जाएगा।


--------जिले में क्रीड के माध्यम से हमारे पास जो डाटा आता है, उसके हिसाब से राशन की आवंटन की जाती है। अगर किसी राशन डिपो पर जो सामान गया है और बच गया है, तो वह अगली खेप में जोड़ दिया जाता। ऑनलाइन व्यवस्था होने के कारण राशन वितरण फेयर तरीके से हो रहा है।
-विनीत जैन, डीएफएससी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed