फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Our government gave compensation of Rs 12.5 thousand crore to farmers: Saini

हमारी सरकार ने किसानों को साढ़े 12 हजार करोड़ रुपये मुआवजा दिया : सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Our government gave compensation of Rs 12.5 thousand crore to farmers: Saini
कार्यक्रम के दौरान संबो​धित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी।
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टोहाना में सिरसा के लिए हेलिकॉप्टर की उड़ान भरने से पहले एएनआई एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि इन दस वर्षों में हरियाणा सरकार ने साढ़े 12 हजार करोड़ रुपये किसानों को मुआवजे के तौर पर दिया है जबकि कांग्रेस सरकार में 1100 करोड़ रुपये ही मिले थे। पहली ऐसी सरकार है, जो किसान हित में लगातार कदम उठा रही है। किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना चलाई गई है। भावांतर भरपाई योजना में 14 फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही है। सोलर पंप दिए जा रहे हैं। कृषि यंत्रों से लेकर ट्रैक्टर तक पर सब्सिडी दी गई है। इन कार्यों को भविष्य में और गति से आगे बढ़ाएंगे। इस बार के लोकसभा चुनाव में भी 10 की 10 सीटें भाजपा जीतेगी। करनाल विधानसभा के उपचुनाव में कार्यकर्ता मजबूती से काम कर रहे हैं। करनाल की जनता जानती है कि मेरे पास पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी है, इसलिए बाकी जगहों पर भी प्रचार करने जाना पड़ता है।
विज्ञापन

मैं तंवर को बोलता था, बीजेपी में आ जाएं : नायब सैनी

टोहाना। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जब अशोक तंवर कांग्रेस में थे, उस समय मैं उनसे मिलता था। उस समय तंवर कहते थे कि कांग्रेस के अंदर सुनने वाला नहीं कोई है। तब मैं उनको कहता था कि बीजेपी में आ जा। अब वह बीजेपी में आ गए हैं, उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिरसा लोकसभा से उम्मीदवार बनाकर जनता के बीच भेजा है। मुख्यमंत्री रविवार को टोहाना की अनाज मंडी में शंखनाद विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से डरी हुई है। इसलिए आज अपने उम्मीदवार घोषित नहीं कर पा रही है। अब तो भाजपा के उम्मीदवार बदलने का भ्रामक प्रचार भी करने लगी है। भाजपा ने एक राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के रूप में दे दिया है, दूसरा सांसद लोकसभा से अशोक तंवर को बनाना है। कार्यकर्ताओं को किसी भी प्रकार के बहकावे में नहीं आना है। सिरसा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की सरकार ने देश को आगे ले जाने का काम किया है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने सभी को वोट का अधिकार दिया है। सभी अपने मत का सही इस्तेमाल करें। इस मौके पर विधायक लक्ष्मण नापा, दुड़ाराम, जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खिचड़, जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, जिला महामंत्री रिंकू मान, नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल, उपाध्यक्ष नीरू सैनी सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे
विज्ञापन

मैंने अपना काम ईमानदारी से किया : दुग्गल

रैली में निवर्तमान सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि जितने भी सांसद सिरसा लोकसभा के हुए हैं, इनमें अशोक तंवर भी शामिल हैं, किसी ने भी इतनी आवाज संसद में नहीं उठाई, जितनी मैंने उठाई। मैंने अपना काम बहुत मेहनत व ईमानदारी से किया। लेकिन धीरे-धीरे हमारा परिवार बढ़ रहा है। बढ़ते परिवार में बहुत सी बातों का ध्यान रखते हुए अबकी बार अशोक तंवर को प्रत्याशी बनाया है। पूरी उम्मीद है कि जनता मेरे से भी ज्यादा समर्थन इन्हें देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी के बाप-दादा ने देश तोड़ने का काम किया : डॉ. कमल गुप्ता

रैली में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने सीधे राहुल गांधी पर जुबानी हमला बोला। डॉ. गुप्ता ने कहा कि राहुल भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। मगर कोई इनसे पूछे कि इनके बाप-दादा ने तो देश को तोड़ने का काम किया है, ये कौन सा देश जोड़ने की बात कर रहे हैं। हिंदुस्तान को तोड़कर पाकिस्तान बनवाया, बांग्लादेश बनवाया। चीन ने कब्जा कर लिया, कश्मीर में अनुच्छेद 370 लगाई। मोदी के तीसरी बार पीएम बनने पर पीओके और चीन के कब्जे वाले हिस्से को भारत में मिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed