{"_id":"6603100c5876a59cc90e8a27","slug":"opd-opened-in-civil-hospital-after-three-days-there-was-scuffle-from-test-to-taking-medicine-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-114735-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में तीन दिन बाद खुली ओपीडी, टेस्ट से लेकर दवा लेने तक हुई धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में तीन दिन बाद खुली ओपीडी, टेस्ट से लेकर दवा लेने तक हुई धक्का-मुक्की
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में मंगलवार को तीन बाद ओपीडी शुरू हुई। इसके चलते अस्पताल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर विशेषज्ञ कक्ष, ब्लड सैंपल काउंटर और दवा काउंटर पर मरीजों की भीड़ लगी रही। यहां तक इमरजेंसी वार्ड में भी मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में मंगलवार को ओपीडी करीब एक हजार तक पहुंच गई। जबकि आम दिनों में 650 से 700 मरीजों की ओपीडी होती है।
नागरिक अस्पताल में ओपीडी शनिवार से लेकर सोमवार तक बंद थी। अस्पताल में डॉक्टर की ओपीडी सुबह 9 बजे से लेकर 3 बजे तक होती है। मंगलवार को दोपहर तीन बजे तक विशेषज्ञ कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ रही। यहां तक दवा काउंटर पर ओपीडी बंद होने के बाद भी भीड़ रही। नागरिक अस्पताल में दवाइयों की कमी लगातार जारी है। मंगलवार को भी मरीज घंटों दवाई के लिए लाइन में लगे रहे। यहां तक धक्का-मुक्की तक के हालात रहे। लेकिन अधिकतर मरीजों को पूरी दवा नहीं मिल पाई। अस्पताल में जरूरत दवाइयों का टोटा चल रहा है।
इमरजेंसी में भी रही मरीजों की भीड़
नागरिक अस्पताल में ईएनटी, चर्म रोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक, नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही, इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड में भी मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। वायरल केस बढऩे के कारण इमरजेंसी में भी मरीज डॉक्टर के पास उपचार लेने के लिए पहुंच रहे थे।
विज्ञापन
कोट
नागरिक अस्पताल में तीन दिन बाद ओपीडी खुली है। इसके चलते मरीजों की संख्या ज्यादा रही है वैसे व्यवस्था बिल्कुल कंट्रोल में थी। किसी मरीज को परेशानी नहीं होने दी गई है।
- डॉ. सुभाष, एसएमओ नागरिक अस्पताल