फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Officers shying away from giving tender for tractor-trolley and toilet cleaning to Sirsa's firm

ट्रैक्टर-ट्रॉली और शौचालय सफाई का टेंडर सिरसा की फर्म को देने से कतरा रहे अफसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Officers shying away from giving tender for tractor-trolley and toilet cleaning to Sirsa's firm
फतेहाबाद नगर परिषद में खराब हालत में खड़ी लोडिंग ट्रॉली। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर में इकट्ठा होने वाले कचरा को उठाने के लिए नगर परिषद ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के लिए टेंडर जारी किया था, टेंडर खुल चुका लेकिन अफसर वर्क ऑर्डर देने से कतरा रहे हैं। ये ही नहीं शौचालयों की सफाई को लेकर भी नगर परिषद टेंडर खोल चुका है लेकिन वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जानकर हैरानी होगी कि दोनों ही टेंडर सिरसा की एक ही सोसायटी के नाम खुले हुए हैं लेकिन अभी तक वर्क ऑर्डर नहीं दिया गया है। लोडिंग के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली को खुले करीब एक माह का समय हो चुका है। वर्क ऑर्डर न देने के पीछे कारण ये सामने आ रहा है कि शौचालयों की सफाई के लिए खोले गए टेंडर को को लेकर सीएम हाउस शिकायत जा चुकी है। टेंडर खोलने में नप अधिकारियों पर गड़बड़ी के आरोप लग चुके है। दोनों ही टेंडर एक ही सोसायटी के नाम होने के कारण अफसर वर्क आर्डर करने में देरी कर रहे है।
विज्ञापन

3.25 लाख से 2.8 लाख में काम करने को तैयार है सोसायटी
नगर परिषद ने शहर के शौचालयों की सफाई को लेकर टेंडर लगाया था, ये टेंडर 10 दिसंबर के बाद खोला गया। टेंडर में 10 फर्में आई थीं। नप अधिकारियों ने एससी सोसायटी के ही टेंडर खोले। टेंडर सिरसा की एक सोसायटी के नाम खुला जो कि करीब 3 लाख 25 हजार का था। नप अधिकारियों ने सोसायटी को रेट कम करने के लिए कहा था, बताया जा रहा है कि सोसायटी 2 लाख 8 हजार में काम करने को तैयार है। वहीं कुछ ठेकेदारों ने टेंडर को लेकर शिकायतें निदेशालय तक कर रखी है और गड़बड़ी के आरोप लगा रखे हैं। नप अधिकारी इसे रद्द करने पर फैसला लेने का विचार कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

9 माह पहले खत्म हो गया था ठेका
नगर परिषद शहर के शौचालयों की सफाई का काम ठेके पर देता है। मार्च माह में पिछली एजेंसी का ठेका खत्म हो गया था। इसके बाद नप अधिकारियों ने टेंडर नहीं लगाया। अब जब टेंडर लगाया गया तो यह विवादों में आ गया है। अगर टेंडर रद्द किया जाता है तो प्रक्रिया करीब दो माह तक लटक सकती है।

कोट
शौचालय सफाई के टेंडर को लेकर मेरे पास अभी तक फाइल नहीं आई है। फाइल आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
- अजय चोपड़ा, जिला नगर आयुक्त
कोट
नगर परिषद से संबंधित काम में व्यस्त होने के कारण वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी है। सोमवार या मंगलवार को दोनों टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
- ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed