फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Notification of ten colonies of Municipality Bhuna became legal, issued

Fatehabad News: नगर पालिका भूना की वैध हुई दस कॉलोनियाें की अधिसूचना जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Notification of ten colonies of Municipality Bhuna became legal, issued
शहर भूना में  नगर पालिका दायरे का नक्शा
भूना। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने हाल ही में दस अवैध कॉलोनियों को टाउन एंड प्लानिंग विभाग व नगरपालिका के अधिकारियों की रिपोर्ट पर सरकार ने वैध किया था। जिनकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इनमें बस स्टैंड, अग्रसेन व पावर हाउस तथा मिल्क प्लांट एरिया की कॉलोनी, चंदन नगर, रणधीर कॉलोनी तथा ऋषि नगर, अमर विहार व श्याम विहार कॉलोनी, मित्तल नगर, एक्सटेंशन गणेश कॉलोनी, कंबोज कॉलोनी हनुमान कॉलोनी व न्यू सैनी कॉलोनी में अब सड़क, सीवरेज, बिजली जैसी सुविधाएं सरकार द्वारा मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियों में रह रहे लोग बेसब्री से इनके वैध होने का इंतजार कर रह थे। दूसरी तरफ शहर के बीच विकसित हो चुकी कॉलोनियों के लोग सरकार की अवैध कॉलोनी को वैध करने की नीति से खफा है। क्योंकि शहर के आबाद होने के समय की रिहायशी अनाज मंडी, उकलाना रोड, टोहाना रोड, हिसार रोड, ढाणी सांचला रोड व टेलर मार्केट आदि कॉलोनियां नगर पालिका के दायरे में हैं। परंतु इनकी रिहायशी जमीनों की रजिस्ट्री प्रतिबंधित होने से आमजन परेशान हैं। सरकार ने उकलाना रोड पर कई अवैध कॉलोनी ऐसी वैध कर दी जहां पर कोई भी रिहायशी मकान नहीं हैं। इससे कॉलोनाइजर को फायदा मिला है। क्योंकि जो एक महीने पहले अवैध होने की वजह से प्लाट खरीदने और बेचने वाला दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा था।लेकिन वैध होने के बाद कॉलोनाइजर के वारे न्यारे हो गए हैं।
विज्ञापन

कोट
हाल ही में अवैध कॉलोनियों को वैध किया गया था। जिनकी सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है और जल्द ही उपरोक्त कॉलोनियों में विकास कार्य तेजी से करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के दायरे में शहर की कॉलोनियों में मकान एवं जमीनों की रजिस्ट्री से संबंधित समस्या का भी जल्द समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जतिंद शर्मा, सचिव नगर पालिका भूना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed