फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   National strike

हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी, ठेकेदारों की लेबर व डबल ड्यूटी के सहारे चलेगी बिजली

Wed, 25 Nov 2020 10:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
National strike
सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारी वर्ग वीरवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल रहेंगे। बिजली व्यवस्था प्रोबेशन पीरियड वाले कर्मचारियों और ठेकेदार की लेबर के सहारे चलेगी। जिले भर के करीब 90 बिजली घरों को 2019 में लगे शिफ्ट अटेंडेंट संभालेंगे जबकि लाइन पर ठेकेदार की लेबर मौजूद रहेंगी। वहीं, रोडवेज कर्मचारी भी दो घंटे तक चक्का जाम करके प्रदर्शन करेंगे। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी भी कामकाज बंद रखेंगे। प्रशासन के पास मूलभूत सुविधाओं की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण जिला वासियों को परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। वहीं, बुधवार को पूरे दिन यूनियनों के नेता कर्मचारियों से संपर्क साधकर हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान करते रहे।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ ने निकाला मोटरसाइकिल जत्था
हड़ताल को लेकर सर्व कर्मचारी संघ ने मोटरसाइकिल जत्था निकालकर शहर के 25 विभागों का दौरा किया। इस दौरान कर्मचारियों से वीरवार की हड़ताल में गंभीरता से भाग लेते हुए सरकार के खिलफ रोष जताने का आह्वान किया गया। जत्थे में सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश तुषामड़, सुरजीत दुसाद, बिजली निगम के कर्मचारी नेता रामनिवास शर्मा, लादूराम, सीटू नेता बेगराज, डॉ.पृथ्वी बाना, सतीश जिलेदार, एसकेएस के ब्लॉक प्रधान राजपाल मिताथल, सचिव इंद्रसिंह घासी, मास्टर राधेश्याम सहित कई कर्मचारी नेता शामिल रहे। सुरजीत दुसाद, ब्लॉक प्रधान राजपाल मिताथल व रामनिवास शर्मा ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार सरकारी विभागों का निजीकरण कर रही है। इससे रोजगार के अवसर बंद हो जाएंगे और प्राइवेट कंपनियां ही देश पर राज करेंगी। इससे जनता को भारी नुकसान होगा। मोटरसाइकिल जत्थे ने नहर विभाग, आईटीआई, हैफेड, पशुपालन विभाग, पब्लिक हेल्थ, पटवार भवन, बीऐंडआर, वन विभाग, मार्केट कमेटी, रोडवेज, नगरपालिका, अस्पताल, बीडीओ ब्लॉक, डीसी ऑफिस, लघु सचिवालय आदि विभागों में पहुंचा।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के 150 कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर
कर्मचारी नेता मुंशीराम कंबोज के अनुसार जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के भी 150 कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान पेयजल सप्लाई व्यवस्था ज्यादा प्रभावित नहीं रहेगी। उन्होंने दावा किया कि तय समय पर ही निर्धारित अवधि के लिए शहर में पेयजल सप्लाई छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ कर्मचारी ही हड़ताल पर रहेंगे। बिजली घरों से बिजली सप्लाई बाधित न हों, इसके लिए नए कर्मचारियों और ठेकेदार की लेबर की मदद ली जाएगी। व्यवस्था प्रभावित नहीं होने देंगे। -एमएल रोहिल्ला, एसई, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed