{"_id":"6999ea62582163ee1003f6d8","slug":"nadodis-team-became-the-winner-in-cricket-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-149004-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: क्रिकेट में नाढोडी की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: क्रिकेट में नाढोडी की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
गांव घासवा में क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी। संवाद
कुलां। गांव घासवा में स्पोर्टन स्पोर्ट्स क्लब की ओर से 9 से 20 फरवरी तक चली ग्रामीण लेदर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार देर शाम को समापन हो गया। प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया। फाइनल नाढोडी और नन्हेड़ी गांव की टीम के बीच खेला गया। इसमें नाढोडी की टीम विजेता बनी। नन्हेड़ी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नाढोडी की टीम ने 11.2 ओवर में 117 रन बनाकर दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम के खिलाड़ी शिवम बिश्नोई ने 28 गेंदों में 8 छक्के और 4 चौकों की मदद से 70 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
शिवम ने पूरे टूर्नामेंट में 240 रन बनाकर मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी अपने नाम किया। टूर्नामेंट में आकाश भूना ने एक शतक और एक अर्धशतक की बदौलत 200 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार हासिल किया। वहीं स्कूटर गुराना ने 7.11 की इकॉनमी से 9 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब जीता।
सेमीफाइनल में नन्हेड़ी ने ललौदा को तथा नाढोडी ने गुराना को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला पार्षद वकील सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों को बधाई दी। अतिथियों व क्लब पदाधिकारियों ने विजेता नाढोडी टीम को 51 हजार रुपये तथा उपविजेता नन्हेड़ी टीम को 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।