{"_id":"65049aa038086dd81b02774e","slug":"mp-came-on-back-foot-apologized-to-farmers-fatehabad-news-c-21-hsr1003-219411-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बैकफुट पर आईं सांसद, किसानों के समक्ष मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बैकफुट पर आईं सांसद, किसानों के समक्ष मांगी माफी
Fri, 15 Sep 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
किसानों से बातचीत करते हुए सांसद सुनीता दुग्गल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। आखिरकार किसानों पर दिए गए बयान को लेकर लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल को माफी मांगनी पड़ गई। शुक्रवार को जाखल में जिला विकास एवं समन्वय निगरानी कमेटी की बैठक लेने पहुंचीं। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में भारी संख्या में किसान पहले ही बैठक स्थल के बाहर एकत्रित हो गए और सांसद का घेराव करने और काले झंडे दिखाकर रोष जताने का एलान किया।
जैसे ही सांसद आईं तो किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। सांसद ने कहा कि उन्होंने फतेहाबाद के किसानों को विपक्षी दलों का नहीं बताया था बल्कि सिरसा की महिला नेता के बारे में कहा था। इस पर किसान संतुष्ट नहीं हुए तो सांसद ने कहा कि अगर उन्हें बुरा लगा है तो वह माफी मांगती हैं। इसके बाद किसानों ने अपना मांग-पत्र उन्हें सौंपा और फिर सांसद बैठक में शामिल होने गईं। इस दौरान डीएसपी शमशेर सिंह व डीएसपी संजय बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस कर्मचारियों ने शांति बनाए रखा। गौरतलब है कि 12 सितंबर को फतेहाबाद स्थित स्कूल में उद्घाटन समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत में सांसद सुनीता दुग्गल ने धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों को विपक्षी दलों का नेता कह दिया था। इसी को लेकर किसान संगठनों में नाराजगी बनी हुई थी।
18 सितंबर को रतिया विधायक व 22 को डीसी का करेंगे घेराव
संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं निर्भय सिंह, सुखविंदर सिंह व लाभ सिंह ने बताया कि मोर्चा के आह्वान पर आंदोलन जारी रहेगा। 18 सितंबर को रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा का घेराव किया जाएगा। इसके बाद 22 सितंबर को जिला मुख्यालय पर डीसी कार्यालय का घेराव करके प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर बेहद तकलीफ और संकट के दौर से गुजर रहे हैं। सरकार को विशेष पैकेज फतेहाबाद जिले के लिए जारी करना चाहिए। मगर अभी तक कोई सुध नहीं ली गई है।
विज्ञापन
बैठक में नहीं आए एलडीएम व प्रधानाचार्य, मिलेगा कारण बताओ नोटिस
सांसद ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी (दिशा) की बैठक में केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की जानकारी देने के लिए आईटीआई भोड़ियाखेड़ा के प्रिंसिपल के उपलब्ध न होने और एलडीएम की गैरहाजिरी को लेकर सांसद ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। इसके अलावा सांसद ने बैठक में पूर्ण विवरण लेकर नहीं पहुंचने वाले अधिकारियों को भी कड़ी फटकार लगाई। सांसद सुनीता दुग्गल ने मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी व ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, श्यामा प्रसाद मुखर्जी अर्बन योजना, राष्ट्रीय विरासत शहर विकास और वृद्धि योजना, स्मार्ट सिटी मिशन, पीएमएफबीवाई, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समेकित बाल विकास योजना, डिजिटल इंडिया, टेलीकॉम, रेलवे, राजमार्गों आदि से संसाधन आधारित योजनाओं, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना की भी समीक्षा की। इस मौके पर डीसी प्रशांत पंवार, एडीसी डॉ. ब्रह्मजीत सिंह रांगी, जिला परिषद सीईओ अजय चोपड़ा, एसडीएम प्रतीक हुड्डा, राजेश कुमार, जगदीश चंद्र सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
जाखल रेलवे जंक्शन पर वाशिंग लाइन बनाने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश
सांसद सुनीता दुग्गल ने रेलवे विभाग के अधिकारियों को जाखल में रेलवे जंक्शन पर वॉशिंग लाइन बनाने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। रेलवे की जमीन पर पार्क बनाने का प्रस्ताव भी तैयार करने को कहा। सांसद ने कहा कि भट्टू कलां में रेलवे लाइन के साथ सड़क बनाने की मंजूरी मिल गई है। इसका काम जल्द शुरू कराया जाएगा। रेलवे विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जाखल रेलवे स्टेशन पर पार्क, एटीएम व तमाम आधुनिक सुविधाएं जो नागरिकों को उपलब्ध करवाई जा सकती है, सभी सुविधाओं का प्रस्ताव तैयार कर रेलवे-स्टेशन का सुंदरीकरण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने ओवर ब्रिज को बढ़ाकर जाखल मंडी से जोड़ने के निर्देश भी दिए।
डेंगू नियंत्रण को लेकर नोटिस व चालान की संख्या बढ़ाएं
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि डेंगू के केसों पर नियंत्रण किया जाए। इसके लिए जागरूकता शिविर लगाए जाएं। नागरिकों को सफाई व बचाव के अन्य तरीकों के बारे में जागरूक किया जाए। सांसद ने नोटिस व चालान की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए। बलियाला और मढ़-बाड़ा में कैनाल बेस्ड नया जल घर और गांव रत्ताटिब्बा और दादूपुर में पानी की पाइप लाइन बिछाई जाएगी।