फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Athletes won 15 medals at the district athletics competition

Fatehabad News: जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक

Mon, 07 Sep 2026 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 07 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Athletes won 15 medals at the district athletics competition
रतिया। गांव ढिंगसरा के खेल मैदान में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्त्रोत आयोजक
रतिया। गुमटसर अकादमी के खिलाड़ियों ने ढिंगसरा में हुई जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 पदक जीते। इनमें कई स्वर्ण पदक शामिल हैं। विजेता खिलाड़ी अक्तूबर में नरवाना में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में फतेहाबाद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

एथलेटिक्स एसोसिएशन फतेहाबाद की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में अकादमी की टीम ने कोच हरदीप सिंह बोला और खुशदीप कौर के नेतृत्व में हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग में खुशदीप कौर और दलीप कुमार ने 10 किलोमीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

अंडर-20 वर्ग में हैप्पी सिंह ने 5 किलोमीटर वॉक रेस में स्वर्ण और दक्ष कुमार ने रजत पदक हासिल किया। पूजा वर्मा ने स्वर्ण और जसविंद्र कौर ने रजत पदक जीता। 1500 मीटर दौड़ में निशा रानी ने स्वर्ण पदक जीता। मीरा रायपुर ने रजत और हरप्रीत कौर ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-18 वर्ग में प्रीत कौर गिल ने 3 किलोमीटर वॉक रेस और मनिंदर सिंह ने 5 किलोमीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीते। अश्मिता बोहरा ने रजत और पलक अरोड़ा ने कांस्य पदक हासिल किया। रूपनीत कौर चौथे स्थान पर रहीं।
अंडर-16 वर्ग में प्रीति ने पेंटाथलन में रजत पदक जीता। मनप्रीत सिंह 200 मीटर दौड़ में चौथे स्थान पर रहे। अंडर-14 वर्ग में हरविंद्र सिंधवानी ने ट्रायथलन-सी में चौथा स्थान हासिल किया।

समापन समारोह में ढिंगसरा के सरपंच सतबीर सिंह सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान विक्रम फौजी, सत्यवान, सुभाष अयाल्की, बलवान पारता, संदीप जोगड़ा, विनोद कुमार, नरेंद्र भादू, अनिल बनावाली और छिंदर कुंडू आदि मौजूद रहे।

रतिया। गांव ढिंगसरा के खेल मैदान में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्त्रोत आयोजक

रतिया। गांव ढिंगसरा के खेल मैदान में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्त्रोत आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed