फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Traffic signals to remain operational during power outages; preparations underway to install battery backups

Fatehabad News: बिजली जाने पर भी चलेगा ट्रैफिक सिग्नल, बैटरी बैकअप लगाने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Traffic signals to remain operational during power outages; preparations underway to install battery backups
फतेहाबाद में लगा यातायात सिग्नल संवाद
फतेहाबाद। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए नगर परिषद ने शहर के एकमात्र ट्रैफिक सिग्नल को बैटरी बैकअप से जोड़ने की तैयारी शुरू की है। परिषद ने स्वीकृति के लिए डीएमसी को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

शहर में नगर परिषद कार्यालय के पास स्थित लालबत्ती चौक पर यातायात सिग्नल लगा है। सामान्य दिनों में यह सिग्नल यातायात नियंत्रित करने में मदद करता है। बिजली गुल होते ही सिग्नल बंद हो जाता है। इससे वाहन चालकों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

सिग्नल बंद होने पर चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को यातायात संभालना पड़ता है। इससे उनकी अतिरिक्त ड्यूटी बढ़ जाती है। बैटरी बैकअप लगने से बिजली कटौती के दौरान भी सिग्नल चलता रहेगा। इससे यातायात संचालन सुचारु रहने के साथ वाहन चालकों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद ने बैटरी लगाने का प्रस्ताव डीएमसी प्रवीन कुमार को भेज दिया है। स्वीकृति मिलने के बाद सिग्नल पर बैटरी बैकअप लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार बैकअप व्यवस्था लागू होने के बाद बिजली आपूर्ति बाधित होने पर भी सिग्नल निर्धारित तरीके से काम करता रहेगा। इससे चौराहे पर यातायात नियंत्रण के लिए पुलिसकर्मियों पर निर्भरता भी कम होगी।
-
बिजली जाने पर यातायात सिग्नल बंद हो जाता है। काफी समय से बैटरियां खराब हैं। नगर परिषद प्रशासन अगर बैकअप के लिए बैटरियां लगवाता है तो फायदा होगा।
जय सिंह, प्रभारी, यातायात थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed