फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mathura team refused to catch monkeys in the city, now tender will be floated again

Fatehabad News: शहर में मथुरा की टीम ने बंदर पकड़ने से किया मना, अब दोबारा लगाया जाएगा टेंडर

Fri, 15 Mar 2024 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 15 Mar 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Mathura team refused to catch monkeys in the city, now tender will be floated again
फतेहाबाद। शहर में बंदरों का आतंक जारी है। गलियों में बंदरों का झुंड घूमकर लोगों पर हमला कर रहा है। पार्षद और पूर्व पार्षद सोशल मीडिया पर बंदरों के आतंक की फोटो और वीडियो डालकर विरोध जाहिर कर रहे है। लेकिन मथुरा की टीम ने अब दोबारा से शहर में बंदर पकड़ने के लिए आने से मना कर दिया है। नगर परिषद ने मथुरा की टीम को बंदर पकड़ने के लिए बुलाया था। एजेंसी शहर में 313 बंदर पकड़ चुकी है और ठेका भी 300 बंदर पकड़ने का दिया गया था।
विज्ञापन

अब नगर परिषद दोबारा से बंदर पकडऩे के लिए टेंडर लगाएगी। हालांकि इस प्रक्रिया को तीन से चार माह का समय लग सकता है। नगर परिषद एजेंसी को 2050 रुपये प्रति बंदर के हिसाब से भुगतान कर रही थी।
विज्ञापन


बंदरों के हमले से टूट गई थी महिला की दोनों टांगें
शहर में पिछले दिनों बंदरों के झुंड ने शिव चौक निवासी एक महिला पर हमला कर दिया था। इसके चलते महिला छत से कूद गई थी और उसकी दोनों टांगें टूट गईं। महिला का हिसार के निजी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। इसको लेकर गुस्साए लोगों ने दो दिन तक नगर परिषद कार्यालय में धरना भी दिया था। नगर परिषद प्रधान द्वारा शहर को पशु मुक्त करने का आश्वासन दिया गया इसके बाद धरना समाप्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में बंदरों के आतंक को लेकर शिकायतें आई है। ईओ को निर्देश दिए गए हैं कि एजेंसी को बुलाया जाए और बंदर पकड़वाए जाए। एजेंसी द्वारा मना करने का मामला संज्ञान में नहीं है।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed