{"_id":"b6dff1cd47599843cff519a49776d27b","slug":"looted-the-truck-after-beating-of-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक व परिचालक को बंदी बनाकर ट्रक छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक व परिचालक को बंदी बनाकर ट्रक छीना
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Tue, 15 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने उन्हें धमकी दी कि वह वापस अपने गंगानगर चले जाएं। दोनों चालक व परिचालक ने घटना की सूचना पुलिस को देकर शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस को दी शिकायत में चालक मोहन व परिचालक ने बताया कि वह राजस्थान के गंगानगर से ग्वार का ट्रक लोड करके भटटूमंडी में आए थे।
सिंगला फैक्ट्री में ट्रक खाली कर रोड के साइड में खड़ा कर दिया। इसी दौरान कार सवार अज्ञात बदमाशों ने उसके परिचालक को जबरदस्ती अपनी कार में बैठा लिया।
एक बदमाश ने उसको कहा कि वह उनके बताए गए मार्ग पर चुपचाप ट्रक चलाते जाएं। इस पर अज्ञात बदमाश उन्हें भोडियाखेड़ा के पास एक फैक्ट्री में ले गए और ट्रक को वहां खड़ा करके चालक व परिचालक को वापस भटटू मंडी छोड़ आए।
चालक मोहन ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने जाते-जाते धमकी दी कि वह वापस गंगानगर चले जाएं। ड्राइवर ने बताया कि उक्त लोग जाते समय कह गए कि वे फाइनेंसर हैं।
किस्त नहीं भर रखी इसलिए ट्रक ले कर जा रहे हैं। पुलिस ने ट्रक को फतेहाबाद से बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक के ब्यान पर मामला दर्ज किया है।
थाना प्रभारी जगदीश ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मामला फाइनेंस का है।