{"_id":"668e46db3bb3486a67efaf4331d90316","slug":"killed-in-an-accident-another-is-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Sun, 10 Jan 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे भूना से फतेहाबाद रेफर कर दिया है। हादसे के बाद कार सहित चालक घटना स्थल से फरार हो गया।
एसएचओ राम सिंह ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने हादसे के शिकार हुए परमजीत उर्फ पम्मा गांव घासवा का पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फतेहाबाद में भेज दिया है।
गांव घासवा निवासी खेतीहर मजदूर परमजीत उर्फ पम्मा और उसका पड़ोसी रामपाल मकर संक्रांत लोहड़ी त्योहार को लेकर अपनी बहन को मूंगफली व रेवड़ी देने आए थे।
जाण्डली व भूना के बीच तेजगति से आ रही एक कार ने मोटरसाइकिल को ओवरटेक करते समय साइड मार दी। जिससे बाइक सवार परमजीत उर्फ पम्मा व रामपाल सड़क पर जा गिरे।
पम्मा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जाण्डली के किसान राजकुमार व ओमप्रकाश ने पुलिस को भी सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएचओ राम सिंह व बीट इंचार्ज पृथ्वी सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
घायल को अस्पताल पहुंचाया तथा मृतक की पोस्टमार्टम कार्रवाई की।
4 बेटियों के सर से उठा पिता का साया, सदमे से बेहोश है पत्नी
घासवा निवासी खेतीहर मजदूर परमजीत उर्फ पम्मा की चार बेटियां हैं। जिनमेें सबसे बड़ी बेटी 9 वर्ष की है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों का जमावड़ा लग गया।
गांव के औकंार सिंह ने बताया कि पम्मा के वृद्ध पिता बीमारी से ग्रस्त हैं। पम्मा की पत्नी थरिना की हालात गंभीर है। वह सदमे से बेहोशी की हालत में है।
भूना थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। साइड मारकर भागने वाले कार के चालक की तलाश की जा रही है। गाड़ी के नंबर अधूरा मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।