फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Kejriwal becoming Chief Minister of Delhi thrice is a matter of pride for Haryana: Kaur

केजरीवाल का दिल्ली में तीन बार मुख्यमंत्री बनना हरियाणा के लिए गर्व की बात : कौर

Tue, 30 Jul 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 30 Jul 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal becoming Chief Minister of Delhi thrice is a matter of pride for Haryana: Kaur
फतेहाबाद में जनसभा के दौरान मंच पर उप​स्थित अनुराग ढांडा व अन्य नेता
फतेहाबाद। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और पंजाब में कैबिनेट दर्जा प्राप्त विधायक बलजिंद्र कौर ने सोमवार को फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में बदलाव जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब की राजनीति बदल दी, अब हरियाणा की बारी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनने पर दिल्ली व पंजाब की तरह हरियाणा में भी शानदार स्कूल-अस्पताल बनाएंगे और 24 घंटे मुफ्त बिजली देंगे। हर गांव-शहर में मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे, सरकारी स्कूल-अस्पताल ठीक करेंगे और सबको मुफ्त शिक्षा और इलाज देंगे। पिछले 10 साल में भाजपा की सरकार ने हरियाणा में कोई काम नहीं किया। इस दौरान हरियाणा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि हरियाणा से निकला आम घर का व्यक्ति दिल्ली में जाकर तीन बार मुख्यमंत्री बनता है। अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीति की दशा और दिशा बदल दी। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में सबसे बड़ा योगदान महिलाओं का है। महिलाओं ने झाड़ू हाथ में पकड़कर घर घर जाकर प्रचार किया। हरियाणा में भी महिलाएं आगे आएं और झाड़ू का प्रचार करें। इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री को जेल में डाला गया है। बीजेपी ने हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को बिना कसूर जेल में डाल रखा है। मोदी सरकार अरविंद केजरीवाल से डरी हुई है। दिल्ली और पंजाब के लोगों ने अरविंद केजरीवाल का साथ दिया अब हरियाणा की बारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसभा में हरियाणा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों को मौका दिया है। मगर 24 घंटे बिजली, अच्छे अस्पताल, अच्छे सरकारी, बच्चों को रोजगार नहीं मिल सका। बीजेपी ने पिछले 10 सालों में हरियाणा को लूटने का काम किया। युवाओं को, किसानों को गरीबों को बर्बाद करने का काम किया। हरियाणा के लोग इतने भोले हैं, उन्होंने सबको मौका दिया। कोई भी पार्टी मूलभूत मुद्दे स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी का इंतजाम नहीं कर पाई।
उन्होंने कहा कि हरियाणा ने बदल बदलकर सभी पार्टियों की सरकार बनवाने का काम किया। इस बार अपने बेटे और हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को मौका देने जा रही है। केजरीवाल ने दिल्ली व पंजाब की राजनीति बदल दी। पूरी दुनिया उनको उनके काम के लिए जानती है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए पांच गारंटी दी है। पहली गारंटी दिल्ली और पंजाब की तरह घरेलू बिजली फ्री करने की है। दूसरी गारंटी, दिल्ली और पंजाब की तरह हर गांव और हर शहर में मोहल्ला क्लीनिक बनाने का काम करेंगे। सरकारी अस्पताल अच्छे होंगे, सबका अच्छा और फ्री इलाज होगा। तीसरी गारंटी, सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाएंगे, जहां अच्छी और फ्री शिक्षा मिलेगी। चौथी गारंटी, हर महिला को हर महीने एक हजार रुपये देने का काम करेंगे। पांचवीं गारंटी हर बेरोजगार युवा को रोजगार देने की है।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष हरपाल भट्टी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अनिल रंगा, किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप भांभू, लोकसभा अध्यक्ष कुलदीप गदराना, जिलाध्यक्ष गुरविंदर गरजा, लक्ष्य गर्ग, जयविंदर मचेऊ और कमल बिसला सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed