{"_id":"64a05fd90bcf2aed750761e6","slug":"inld-will-win-all-seats-in-fatehabad-and-sirsa-abhay-chautala-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-1583-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद और सिरसा की सभी सीटें जीतेगी इनेलो : अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद और सिरसा की सभी सीटें जीतेगी इनेलो : अभय चौटाला
विज्ञापन
गांव में अभय सिंह चौटाला को आशीर्वाद देती बुजुर्ग महिला।
टोहाना। भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने प्रदेशवासियों को जमकर लूटा है यहीं हालत देश के बने हुए है, ये बात इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कही। वे हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा के तहत 121वें दिन टोहाना के गांव नाढोड़ी, धौलू, टिब्बी, भूंदड़ व रहनखेड़ी में पहुंचे।
अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो की हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा प्रदेश की राजनीति में एक नया अध्याय लिखने को अग्रसर है। लोग अब अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर इनेलो में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिरसा की लोकसभा और पांचों विधानसभा सीटों के साथ फतेहाबाद की तीनों सीटें जीतने का काम करेगी। चौटाला ने कहा कि जजपा ने चौ. देवीलाल के नाम का इस्तेमाल करते हुए वोट तो हासिल कर लिए मगर ऐसे लोगों की गोद में बैठ गए जिन्होंने देश और प्रदेश के किसानों के साथ विश्वासघात किया। मगर इन लोगों को तो सत्ता की चाश्नी का स्वाद लेना था। इन्होंने जननायक देवीलाल के नाम को कलंकित किया हैं।
बीते करीब साढ़े 18 सालों में कांग्रेस और भाजपा गठबंधन ने हरियाणा को हर लिहाज से उजाड़ दिया। लोगों ने भरोसा दिलाया कि इस बार पहले की तरह गलती नहीं होगी क्योंकि वे झूठे और दोगले चरित्र व चेहरे वालों के जाल में फंस गए थे।