फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Information of robbery was given in the night, there was a quarrel in the morning

रात को लूट की दी सूचना, सुबह बोला हुआ था झगड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Information of robbery was given in the night, there was a quarrel in the morning
रतिया में फोटोस्टेट की दुकान में हुई तोड़फोड़ का दृश्य - फोटो : Fatehabad
रतिया। राजकीय कन्या स्कूल शीतला माता मंदिर के साथ फोटोस्टेट की दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने पुलिस को चार लाख रुपये लूट कर सूचना दी। जब पुलिस जांच करने पहुंची तो दुकानदार ने कहा की यह झगड़ा था। फिलहाल पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उक्त दुकानदार रवि ने दो गाड़ियों पर सवार होकर आए आधा दर्जन लोगों पर मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़ व 4 लाख रुपये की नकदी लूट कर ले जाने का आरोप लगाया। लूटपाट की सूचना मिलने पर पुलिस बल कार्यकारी थाना प्रभारी रमेश कुमार मौके पर पहुंचे। दुकानदार रवि ने बताया कि उसकी मेन बाजार में फोटोस्टेट की दुकान है, साथ ही उसने बैंक मित्र की ब्रांच ली हुई है। उसका हर रोज रुपयों का लेन देन रहता है। रवि ने बताया कि शीतला माता मंदिर में कार्यक्रम होने के कारण वह मंगलवार रात को थोड़ा देर तक दुकान में बैठा रहा। देर रात को दो गाड़ी में सवार आधा दर्जन लोग आए। आते ही मारपीट करने लगे और दुकान के शीशे तोड़ दिये। दुकान पर साढ़े तीन से चार लाख के बीच नकदी पड़ी थी, वे ले गए। उसने मामले की जानकारी डायल 112 पर दी। क्षेत्र में देर रात को दुकानदार से लूटपाट की घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस ने सूचना मिलने के पूरे जिले में नाकाबंदी के साथ-साथ वायरलेस भी कर दी कर दी। पुलिस के सामने रवि ने इस मामले में शहर के ही सरबजीत, अनिल, उधम व कृष्ण कुमार पर आरोप लगाया की देर रात को जब वह अपने भाई मोहित के साथ दुकान पर बैठा था तो उक्त युवकों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी दुकान में हमला करके दुकान में तोड़फोड़ कर दी और उसकी दुकान में पड़े लगभग 4 लाख रुपये उठाकर फरार हो गए। पुलिस को इसी से मामला संदिग्ध लगा और सख्ती दिखाते हुए जांच पड़ताल की तो मामला पुरानी रंजिश का लगा। जांच में पता चला कि रुपये लूटने जैसी कोई बात नहीं है। उधर रवि ने भी कहा कि उसने कैश चेक किया तो दुकान में मिल गया। उसकी उक्त लोगों से पुरानी रंजिश थी और उन्होंने दुकान पर आकर से मारपीट की थी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में विवाद करने वाले लोगों के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कोट
मामला झूठा निकला : थाना प्रभारी
कार्यकारी शहर थाना प्रभारी रमेश कुमार कहा कि मामले की जांच की गई तो पता चला कि लूट जैसा कोई मामला नहीं है। तोड़फोड़ भी खुद की गई। मामला पुरानी रंजिश का निकला। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू की दी और पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारी को दी गई है उच्चाधिकारी के आदेशों के बाद ही मामले में और आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed