फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In the year, 43 thousand challans were collected and 2.5 crores were collected, yet people are not improving

साल में 43 हजार चालान कर ढाई करोड़ वसूले, फिर भी नहीं सुधर रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
In the year, 43 thousand challans were collected and 2.5 crores were collected, yet people are not improving
फतेहाबाद में बिना हेलमेट वाहन चलाता युवक। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। रोजाना जिले में 120 चालकों के ट्रैफिक नियम तोड़ने पर चालान काटे जा रहे हैं। दोपहिया वाहन चालक हो या फिर चार पहिया वाहन चालक, सभी सड़क पर वाहन चलाते समय नियम तोड़ रहे हैं। अप्रैल 2021 से लेकर मार्च 2022 तक जिले में 43 हजार चालान काटे गए हैं और 2 करोड़ 63 लाख रुपये जुर्माना राशि वसूली गई है। मार्च 2022 में ही जिले में 3735 चालान काटकर 23 लाख रुपये जुर्माना राशि वसूली गई है।
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में गलत साइड वाहन चलाकर चालक सबसे ज्यादा नियम तोड़े जा रहे हैं। पिछले साल 4501 चालान काटे गए हैं। बिना सीट बेल्ट के ही जिले में 3782 चालान काटे गए हैं। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट भी नहीं लगा रहे हैं। जिले में अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक हेलमेट न लगाने पर 2048 चालान किए गए हैं। वहीं ट्रैफिक नियम के मुताबिक बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन नहीं चला सकते हैं। लेकिन मां-बाप बच्चों के हाथ में वाहन थमा रहे हैं। पिछले साल जिले में अंडर एज के 81 चालान काटे गए हैं। इसको लेकर 15 हजार तक जुर्माना है। संवाद
विज्ञापन

नियम तोड़े अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक चालान
गलत साइड वाहन चलाना 4501
गलत साइड पार्किंग करना 227
तूड़ी ट्रक 12
बिना सीट बेल्ट 3782
बिना हेल्मेट 2048
ओवर स्पीड 1025
शराब पीकर गाड़ी चलाना 135
लालबत्ती क्रॉस करना 11
फोन चलाते गाड़ी चलाना 286
लेजर लाइट 1263
स्मोकिंग 9
बिना नंबर प्लेट 633
बिना आरसी 547
बिना ड्राइविंग लाइसेंस 832
अंडर एज 81
बिना इंश्योरेंस 324
एक अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक कुल चालान : 43497
चालान से वसूली गई राशि : 2 करोड़ 63 लाख 49 हजार
मार्च 2022 में काटे गए चालान : 3735
मार्च में चालान से वसूली गई राशि : 23 लाख 64 हजार
ट्रैफिक पुलिस के पास गाड़ी : एक इंटरसेप्टर वाहन
ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ये है जुर्माना राशि
ट्रैफिक नियम जुर्माना राशि
हेल्मेट 1000 रुपये
सीट बेल्ट 1000 रुपये
ओवर स्पीड 2000 रुपये
रेड लाइट जंप 5000 रुपये
प्रदूषण प्रमाण पत्र न होना 10000 रुपये
बीमा न होना 2000 रुपये
आरसी न होना 5000 रुपये
प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल 10000 रुपये
अंडर एज 15000 रुपये
कोट
ट्रैफिक पुलिस की तरफ से समय-समय पर लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाता है। इसके अलावा स्कूलों में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है। विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी देने के लिए जल्द ही परीक्षा भी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनूप कुमार, थाना प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस

फतेहाबाद में बिना हेलमेट वाहन चलाते चालक।

फतेहाबाद में बिना हेलमेट वाहन चलाते चालक।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed