फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In a domestic dispute, an 80-year-old father first shot his son and then himself in Kajalheri

Fatehabad News: घरेलू विवाद में काजलहेड़ी में 80 साल के पिता ने पहले बेटे को फिर खुद को गोली मारी

Sun, 10 Aug 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 10 Aug 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
In a domestic dispute, an 80-year-old father first shot his son and then himself in Kajalheri
गांव काजलहेड़ी में वारदात स्थल पर एकत्रित हुए ग्रामीणसंवाद
फतेहाबाद। गांव काजलहेड़ी में रविवार शाम को 80 वर्षीय पिता ने अपने छोटे बेटे 32 वर्षीय को गोली मार दी। उसके बाद खुद के माथे में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पिता भादूराम मृतक हालत में चारपाई पर मिला और उसके हाथ में पिस्तौल था जबकि बेटा अनूप खून से लथपथ था।
विज्ञापन

ग्रामीण उपचार के लिए घायल को अग्रोहा मेडिकल लेकर गए हैं। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सीन ऑफ क्राइम टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। देर शाम को पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

वहीं एक पुलिस टीम घायल बेटे के बयान लेने के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज हिसार गई है। बेटे के बयान के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा। हालांकि बताया जा रहा है कि पति-पत्नी का लंबे समय से विवाद चल रहा था। पत्नी छोटे बेटे के साथ ढाणी में रहती थी। रविवार को भी वह ढाणी में पहुंचा और पत्नी के बारे में बेटे से जानकारी ली थी। इस दौरान दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बड़े बेटे के साथ करता था कार सेल-परचेज का काम
मृतक राजाराम फतेहाबाद शहर में कार डीलर था। सिरसा रोड पर वह पुरानी गाडि़यों की खरीदने बेचने का काम करता था। इस काम में उसका बेटा जय सिंह भी शामिल है। राजाराम सरकारी विभागों में आरटीआई भी लगाता था। वह तीन बेटों और तीन बेटियों का पिता था। बड़े बेटे सुभाष का 6 साल पहले हृदयआघात होने की वजह से निधन हो गया था। वह खुद बीच वाले बेटे जय सिंह के साथ रहता था। तीसरा बेटा अनूप अपनी मां के साथ ढाणी में रहता है। राजाराम ने शहर में भी घर बनाया हुआ था।
-
10 साल से रह रहा था पत्नी से अलग
ग्रामीणों के अनुसार राजाराम का करीब 10 साल से पत्नी बिरमा देवी से विवाद चल रहा था। वह अडि़यल किस्म का व्यक्ति बताया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इसी रवैये के चलते वह पत्नी से मारपीट करता था। इसी वजह से पत्नी छोटे बेटे अनूप के साथ रहती थी। अनूप अविवाहित है। बताया जा रहा है कि राजाराम के पास साढ़े 4 एकड़ जमीन है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार शाम को राजाराम ढाणी में छोटे बेटे अनूप के घर गया। अनूप हिसार से दवाई लेकर लौटा था। राजाराम ने अनूप से पत्नी के बारे में पूछा। अनूप ने बताया कि मां रक्षाबंधन पर अपने मायके गांव भाणा में गई है। इसके बाद राजाराम और अनूप के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि गुस्से में राजाराम ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाल ली। ये देखते ही अनूप कमरे से बाहर की तरफ भागने लगा। राजाराम ने दो गोलियां चलाईं, जो अनूप की पीठ में जाकर लगीं। इसके बाद खुद के माथे में भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार गोली चलने की आवाज आते ही वह मौके पर पहुंचे। राजाराम का शव चारपाई पर पड़ा था। पास में ही अनूप खून से लथपथ तड़प रहा था। तुरंत अनूप को अस्पताल पहुंचाया गया।

-
घटना की सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में घरेलू विवाद से जुड़ा मामला लग रहा है। घायल के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed