{"_id":"66c700521c22e448a20c7584","slug":"haryana-sarpanch-association-warns-congress-will-protest-if-devendra-babli-is-included-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सरपंच एसोसिएशन ने कांग्रेस को दी चेतावनी-देवेंद्र बबली को शामिल किया तो करेंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सरपंच एसोसिएशन ने कांग्रेस को दी चेतावनी-देवेंद्र बबली को शामिल किया तो करेंगे विरोध
Thu, 22 Aug 2024 02:42 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)

Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 22 Aug 2024 02:42 PM IST
सार
सरपंच एसोसिएशन ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश की पंचायतें गांव में अभियान चलाकर बीजेपी और जेजेपी उम्मीदवारों का विरोध करेगी और उनकी जमानत जब्त करवाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
सरपंच एसोसिएशन ने कांग्रेस को दी चेतावनी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरपंच एसोसिएशन ने कांग्रेस को चेतावनी दी है कि अगर पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली को पार्टी में शामिल किया तो प्रदेश भर में सरपंच विरोध करेंगे।
सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रणबीर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में देवेंद्र सिंह बबली पर जमकर भड़ास निकालते हुए कहा कि बबली कांग्रेस में जाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अगर कांग्रेस बबली को अपनी पार्टी में शामिल करती है, तो यह सरपंचों के साथ नाइंसाफी होगी और सरपंच कांग्रेस का विरोध करेंगे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश की पंचायतें गांव में अभियान चलाकर बीजेपी और जेजेपी उम्मीदवारों का विरोध करेगी और उनकी जमानत जब्त करवाने का काम किया जाएगा। रणबीर सिंह ने कहा कि बीजेपी और जेजेपी के द्वारा पंचायती राज एक्ट को खत्म किया गया था, इस बात को सरपंच भूले नहीं है और लोकसभा चुनाव में सरपंचों ने बीजेपी को सबक सिखाने का काम किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में भी सरपंच डटकर बीजेपी और बीजेपी की उम्मीदवारों का विरोध करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस को नसीहत दी कि देवेंद्र सिंह बबली को पार्टी में शामिल न करें। देवेंद्र सिंह बबली दोगला आदमी है, कभी बीजेपी और कभी कांग्रेस के दरवाजे पर दस्तक दे रहा है ताकि उसे टिकट मिल जाए। उन्होंने कहा कि सरपंचों के कारण ही लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 5 सीटें मिली। उसके बाद से प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना है। अगर बबली कांग्रेस में आये तो सभी सरपंच कांग्रेस के खिलाफ खड़े हो जाएंगे।