फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Garbage engulfs the city, foul odor adds to the woes; strike extended by another 3 days

Fatehabad News: कचरे ने घेरा शहर, दुर्गंध ने बढ़ाई परेशानी, हड़ताल 3 दिन और बढ़ी

Fri, 21 Aug 2026 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 21 Aug 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Garbage engulfs the city, foul odor adds to the woes; strike extended by another 3 days
फतेहाबाद। शहर के पंचायत भवन के पास लगा कूड़े का ढेर। संवाद
फतेहाबाद। जिले के पांच शहरों में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल तीन दिन और बढ़ा दी है। शहरों में करीब 1900 टन कचरा जमा हो चुका है। मुख्य सड़कों पर कचरे के ढेर लगे हैं। इससे लोगों की आवाजाही और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

वहीं कई पार्षदों ने सोमवार को सफाई कर्मचारियों के समर्थन में इस्तीफा देने का ऐलान किया। पार्षदों ने कहा कि वे कर्मचारियों की मांगों के साथ खड़े हैं। सरकार को जल्द बातचीत कर समाधान निकालना चाहिए।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण फतेहाबाद शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मुख्य सड़कों के कई हिस्से कचरे से अटे पड़े हैं। कई जगह रास्ते तक बाधित हो गए हैं। बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में भी गंदगी बढ़ती जा रही है। इससे दुकानदारों और आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल की अध्यक्षता शुक्रवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान नरेश राणा ने की। मंच संचालन सचिव रमेश तुषामड़ ने किया। वार्ड 12 के पार्षद मोहन लाल नारंग ने सफाई कर्मचारियों के समर्थन में इस्तीफा देने की घोषणा की। हालांकि उन्होंने अभी सरकार को इस्तीफा नहीं भेजा है।
कर्मचारियों की मांगों और बिगड़ती सफाई व्यवस्था पर नागरिक अधिकार मंच ने जवाहर चौक स्थित कृष्णा सेवा समिति धर्मशाला में बैठक की। इसमें नगर परिषद के पार्षदों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में सफाई कर्मचारियों की मांगों और शहरवासियों की बढ़ती परेशानी पर चर्चा हुई।
सामाजिक संगठनों ने भी आंदोलन का समर्थन किया। संगठनों ने शनिवार से जवाहर चौक पर धरना शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लगातार कचरा जमा होने से शहर की स्थिति खराब हो रही है। इससे बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ रही है।
संगठनों ने सरकार से सफाई व्यवस्था बहाल करने और कर्मचारियों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
वहीं हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। बारिश के बाद जगह-जगह कूड़े के ढेर सड़कों पर फैल गए,जिससे लोगों को परेशानी हुई। कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

---



सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 24 तक बढ़ी
प्रदेश सरकार के रवैये के विरोध में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की हड़ताल 24 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। हड़ताल के 16वें दिन शुक्रवार को इकाई प्रधान नरेश राणा की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष जताया। संघ ने 23 अगस्त को नगर परिषद कार्यालय परिसर में जनपंचायत बुलाने का निर्णय लिया है। इसमें किसान, मजदूर, कर्मचारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। नरेश राणा ने कहा कि कर्मचारी ठेका प्रथा खत्म करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम के लिए समान वेतन और पूर्व समझौतों को लागू करने की मांग कर रहे हैं।

फतेहाबाद। शहर के पंचायत भवन के पास लगा कूड़े का ढेर। संवाद

फतेहाबाद। शहर के पंचायत भवन के पास लगा कूड़े का ढेर। संवाद

फतेहाबाद। शहर के पंचायत भवन के पास लगा कूड़े का ढेर। संवाद

फतेहाबाद। शहर के पंचायत भवन के पास लगा कूड़े का ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed