फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ganpati bid farewell amidst chants

Fatehabad News: जयकारों के साथ गणपति को दी विदाई

Tue, 22 Sep 2026 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 22 Sep 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Ganpati bid farewell amidst chants
फतेहाबाद। शहर के थाना रोड पर विसर्जन के लिए भगवान गणेश कर मूर्ति को लेकर जाते श्रद्धालु। संवाद
फतेहाबाद। धर्मशाला रोड पर चल रहे गणेश उत्सव का मंगलवार को गणपति मूर्ति विसर्जन के साथ समापन हो गया। विधिवत पूजा के बाद निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंगलवार को श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण माहौल में गणपति को विदाई दी।
विज्ञापन

महाराष्ट्रीयन गणेश मंडल की ओर से 14 सितंबर को गणपति की मूर्ति स्थापित की गई थी। मंगलवार को पूजा के बाद मूर्ति को शोभायात्रा के रूप में विसर्जन स्थल तक ले जाया गया। श्रद्धालु पूरे रास्ते भक्ति में सराबोर नजर आए। मंडल प्रधान दलीप मराठा ने बताया कि धर्मशाला रोड पर करीब तीन दशक से गणेश उत्सव मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

लंबे समय से चली आ रही इस परंपरा के कारण यह आयोजन शहर के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी 14 सितंबर को गणपति की मूर्ति स्थापित की गई थी। इसके बाद नौ दिनों तक पूजा और धार्मिक कार्यक्रम हुए। रोजाना श्रद्धालुओं ने गणपति के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
महाराष्ट्र से बुलाए गए बैंड बाजे
महाराष्ट्रीयन गणेश मंडल की ओर से विसर्जन से पूर्व पूरे शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा को विशेष बनाने के लिए मंडल की ओर से महाराष्ट्र के सांगली शहर से बैंड बाजे वाले कलाकारों को बुलाया गया। उनके अलग रूप से बैंड बजाने के कारण लोग उन्हें जगह-जगह देखते नजर आए व उनके साथ उनकी धुन पर नाचे।

---
रेगर बस्ती व शादी राम वाली गली के गणपति का भी हुआ विसर्जन
मंगलवार को विसर्जन से पहले गणपति की पूजा की गई। इसके बाद मूर्ति को सुसज्जित वाहन में रखकर शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते हुए आगे बढ़े। महिलाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। रास्ते में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया और अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाए। रेगर बस्ती व शादी राम वाली गली में स्थापित गणपति की मूर्ति को भी मंगलवार को पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने विदाई दी। दोनों स्थानों पर श्रद्धालुओं ने आरती कर भगवान गणेश से परिवार और समाज की खुशहाली की प्रार्थना की।

फतेहाबाद। शहर के थाना रोड पर विसर्जन के लिए भगवान गणेश कर मूर्ति को लेकर जाते श्रद्धालु। संवाद

फतेहाबाद। शहर के थाना रोड पर विसर्जन के लिए भगवान गणेश कर मूर्ति को लेकर जाते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed