{"_id":"67606dc1d6ce5eff43009fac","slug":"fraud-of-rs-1-lakh-in-the-name-of-work-from-home-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-126506-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी
Mon, 16 Dec 2024 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। वर्क फ्रॉम होम के नाम पर रतिया के युवक से एक लाख रुपये ठग लिए गए। युवक को होटल की रेटिंग देने और सोशल मीडिया एप को फॉलो करने का टास्क दिया गया था। मामले में साइबर अपराध थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में जसप्रीत ने बताया कि 10 नवंबर को वाट्सअप पर मैसेज आया कि अगर वर्क फ्रॉम होम करना चाहते है तो लिंक खोलें। जब उन्होंने लिंक खोला तो टेलीग्राम एप के एक ग्रुप में जुड़ गया। उसे होटल की रेटिंग देने और वाट्सअप फॉलो करने का टास्क दिया गया।
चार टास्क पूरे करने पर दो सौ रुपये बैंक खाते में भेज दिए गए। इसके बाद उनसे यूपीआई आईडी पर दो हजार रुपये और 11 नवंबर को 19,500 रुपये जमा कराए गए। जब राशि निकालनी चाही तो कहा गया कि 42,500 रुपये डाल दो तो कमीशन के साथ 72,000 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
यह राशि जमा करने पर संदेश मिला कि 42,500 रुपये डालकर टास्क पूरा करेंगे तो 1,38,500 मिल जाएंगे। इस पर उन्होंने करीब एक लाख रुपये डाल दिए। इसके बाद उन्होंने निकासी के लिए डेढ़ लाख रुपये मांगे। उससे बार-बार राशि मांगने पर ठगी का पता चला।