{"_id":"6a19d400fbd1dd3b2502413b","slug":"four-illegal-drinking-water-connections-were-cut-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-154760-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पेयजल के चार अवैध कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पेयजल के चार अवैध कनेक्शन काटे
Fri, 29 May 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 29 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के सन्यास आश्रम रोड पर पानी के कनेक्शन काटते हुए अधिकारी स्त्रोत जनस्वास्थ्य विभाग
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। पानी की बर्बादी रोकने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को सख्त अभियान चलाया। विभाग के एसडीओ स्वयं टीम के साथ फील्ड में उतरे और संन्यास आश्रम रोड क्षेत्र में निरीक्षण किया। अभियान के दौरान सर्विस स्टेशन, निर्माणाधीन मकान सहित चार स्थानों पर पानी की बर्बादी पाए जाने पर उनके कनेक्शन काट दिए गए।
एसडीओ सतपाल रोज ने मौके पर मौजूद लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि पानी की बर्बादी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह पानी का सही उपयोग करे। विभाग लगातार शहर में निगरानी कर रहा है और जहां भी पानी की बर्बादी मिलेगी वहां कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान टीम ने कई स्थानों पर लोगों को पानी बचाने के प्रति जागरूक भी किया। अधिकारियों ने कहा कि वाहन धोने, निर्माण कार्य या अन्य गतिविधियों में पेयजल की बर्बादी करना नियमों के खिलाफ है। विभाग ने नागरिकों से अपील की कि वे पानी का उपयोग जरूरत के अनुसार करें और किसी भी प्रकार की लीकेज या बर्बादी की सूचना तुरंत विभाग को दें।