{"_id":"62167a47435e1f390952e5a1","slug":"for-the-first-time-candidates-will-contest-in-27-wards-fatehabad-news-hsr6250811139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार 27 वार्डों में उतरेंगे उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार 27 वार्डों में उतरेंगे उम्मीदवार
विज्ञापन
फतेहाबाद का नगर परिषद कार्यालय।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर निकाय चुनाव 24 अप्रैल को हो सकते हैं, इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। अभी तक चेयरपर्सन पद के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवर ही मैदान में उतरकर प्रचार में जुटे हुए थे लेकिन अब पार्षद पद के उम्मीदवार भी मैदान में आ जाएंगे। नगर परिषद फतेहाबाद में 27 वार्डों में पहली बार चुनाव होगा, पहले यहां 25 वार्ड थे। नगर परिषद की सीमा बढ़ने के बाद वार्डों की संख्या 25 से बढ़ाकर 27 की गई है।
नगर परिषद सीमा में शामिल हुई हंस कॉलोनी, हरनाम सिंह कॉलोनी, स्वामी नगर, आजाद नगर के मतदाता पार्षद चुनने के लिए पहली बार मतदान करेंगे। नगर परिषद के 27 वार्डों में 90 हजार 485 जनसंख्या है, जिसमें सामान्य वर्ग की जनसंख्या सबसे ज्यादा है। अहम बात यह है कि 27 में से 9 वार्डों में महिलाओं के हाथ चौधर रहेगी। नगर निकाय पहली बार चेयरपर्सन पद के लिए चुनाव करवा रहा है। चेयरपर्सन पद नगर परिषद फतेहाबाद में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। चेयरपर्सन पद को लेकर उम्मीदवार मैदान में उतर चुके हैं। कई उम्मीदवार ऐसे हैं जो करीब 6 माह से प्रचार में जुटे हुए हैं। इसके अलावा होर्डिंग लगाकर और सोशल मीडिया के जरिये प्रचार किया जा रहा है।
फतेहाबाद नप में वार्ड और यहां जनसंख्या
वार्ड जनरल एससी बीसी कुल
1 1428 936 1237 3601
2 2073 764 784 3621
3 798 1739 590 2127
4 1499 571 956 3026
5 1124 1452 649 3225
6 2916 182 130 3228
7 2374 324 454 3152
8 1330 922 917 3169
9 590 1340 1732 3662
10 2280 290 716 3286
11 2207 324 849 3380
12 2941 214 409 3564
13 2123 536 899 3558
14 1963 661 986 3610
15 332 1000 1779 3111
16 205 1972 1366 3543
17 585 687 2190 3462
18 2584 508 531 3623
19 1811 960 606 3377
20 2918 213 198 3329
21 2737 164 162 3063
22 2647 155 455 3257
23 2382 251 517 3150
24 2457 425 757 3639
25 1402 990 926 3318
26 950 757 1338 3045
27 361 1294 1704 3359
जानिए कहां से कौन उम्मीदवार उतर सकता है मैदान में
अनुसूचित जाति वर्ग के लिए ये आरक्षित वार्ड
वार्ड नंबर : 3, 5, 9, 15, 16 व 27
अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित वार्ड
वार्ड नंबर : 5 व 15
सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड
वार्ड नंबर : 2, 4, 18, 7, 13, 10 व 22
पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड
वार्ड नंबर : 17 व 26
सामान्य के लिए ये वार्ड हुए आरक्षित
वार्ड नंबर : 1, 6, 8, 11, 12, 14, 19, 20, 21, 23, 24, 25
पार्षद पद उम्मीदवार आ सकते हैं मैदान में
नगर निकाय चुनाव 24 अप्रैल को करवाने की घोषणा हो चुकी है। हालांकि अभी तक शेडयूल जारी नहीं हुआ है। ये जरूर कहा जा सकता है कि अब पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार भी मैदान में आ सकते हैं।
विज्ञापन
शहर के ये मुद्दे रहेंगे अहम
नप सीमा में शामिल नई कॉलोनियों की व्यवस्था
शहर के पुराने वार्डों में सफाई व्यवस्था
सार्वजनिक शौचालयों की कमी
शहर में स्ट्रीट लाइटों की कमी
शहर के मुख्य बाजार में जलभराव समस्या
जिले में दो नगर परिषद व दो नगरपालिका के होंगे चुनाव
जिले में फतेहाबाद व टोहाना नगर परिषद के अलावा भूना व रतिया नगरपालिका के भी चुनाव होने हैं। इन सभी जगह इस बार चेयरमैन प्रत्यक्ष रूप से चुने जाएंगे। टोहाना में 23, रतिया में 17 व भूना में 15 वार्डों के पार्षदों का भी चुनाव होगा। टोहाना में नगर परिषद चेयरमैन पद ओपन है। ऐसे में वहां रोमांचक मुकाबला होने की प्रबल संभावनाएं हैं। टोहाना में तो पिछले कई दिनों से भावी उम्मीदवारों ने अपना प्रचार अभियान भी शुरू किया हुआ है।
कोट
नगर परिषद चुनाव को लेकर अभी कोई सूचना नहीं आई है। मतदाता सूची 16 मार्च तक फाइनल हो जाएगी। इसके करीब एक माह तक चुनाव करवाया जाता है। उम्मीद है सूची फाइनल होते ही जल्द चुनाव हो जाएंगे।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद