{"_id":"58d5646c4f1c1b657c1a1587","slug":"flying-team-raids-exam-centers-three-duplicate-catch-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाइंग टीम ने की परीक्षा केंद्रों पर छापामारी, तीन नकलची पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाइंग टीम ने की परीक्षा केंद्रों पर छापामारी, तीन नकलची पकड़े
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Fri, 24 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
टोहाना में दुर्गा स्कूल में परीक्षा के दौरान जांच करती बोर्ड की टीम।
- फोटो : fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा शुक्रवार को बोर्ड की परीक्षा के दौरान बोर्ड फ्लाइंग, एसडीएम फ्लाइंग व बीईओ फ्लाइंग की टीम ने सभी सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। बोर्ड की टीम ने रतिया रोड स्थित दुर्गा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। शुक्रवार को तीन परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया।
क्षेत्र में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर विभाग की टीमें लगातार नजर रख रही हैं। नकल पर नकेल कसने के लिए शुक्रवार को टोहाना में तीन टीमों ने सेंटरों का निरीक्षण किया। इनमें एसडीएम फ्लाइंग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल बलवान गिल के नेतृत्व में टीम ने परीक्षा केंद्रों पर छापामारी की। बोर्ड फ्लाइंग में ओमप्रकाश वर्मा के नेतृत्व में कुशलपाल, सोनू शर्मा, रेनू क्लर्क आदि शामिल रहे। वहीं, शिक्षा विभाग की ओर से बीईओ रोशनलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
बोर्ड फ्लाइंग टीम इंचार्ज ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा नकल पर नकेल कसने के लिए टीमों द्वारा सभी 18 सेंटरों का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा नकल को किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शुक्रवार को दो इंदाछोई व एक बोस्ती का छात्र नकल करते पकड़ा गया।