फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad wins overall trophy in Wushu

Fatehabad News: वुशु में फतेहाबाद ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

Thu, 27 Aug 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 27 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Fatehabad wins overall trophy in Wushu
फतेहाबाद। वुशु स्टेट स्कूल प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ी। स्त्रोत : कोच
फतेहाबाद। वुशु स्टेट स्कूल गेम्स में फतेहाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। जिले के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अब कश्मीर में होने वाली नेशनल स्कूल गेम्स में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

सीनियर मॉडल स्कूल मॉडल टाउन में संचालित बोधिधर्मा वुशु स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। अनु ने 48 किलोग्राम, दिव्यांशी ने 52 किलोग्राम, दिव्यांश ने 52 किलोग्राम, आर्यन ने 60 किलोग्राम और अंतिम ने 70 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए।
विज्ञापन

गौतम ने 56 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता। अंकित ने रजत पदक हासिल किया, जबकि मान, ईशांत, सीमा और मुस्कान ने कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। फतेहाबाद पहुंचने पर वुशु टीम का भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिले में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर स्पोर्ट्स वुशु एसोसिएशन हरियाणा के संयुक्त सचिव दिनेश भोभिया, अकादमी संचालक राकेश कुमार, इंडिया वुशु कोच प्रदीप सिंह, कोच राजेश कुमार, महिला कोच मोनिका, सीनियर मॉडल स्कूल समिति अध्यक्ष डॉ. नीरज शर्मा, सचिव सीए अरुण बंसल, कैशियर विजय मोंगा और प्राचार्य सीताराम बिश्नोई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed