फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad News, Hindi News, positive news, sports, basket ball, Fatehabad

साढ़े छह फुट का रिंकू, बास्केटबाल में देश का कद बढ़ाने की चाहत

Fri, 08 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Fri, 08 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad News, Hindi News, positive news, sports, basket ball, Fatehabad
लंबा कद - फोटो : fatehabad
फतेहाबाद के गांव धांगड़ के 20 साल के रिंकू खरबास इन दिनों अपने कद के कारण सुर्खियों में हैं। 20 साल के रिंकू का कद लगभग साढ़े 6 फुट है। इस बदौलत वह घर में खड़े-खड़े छत के पंखे तक को छू लेते हैं। रिंकू बताते हैं कि उनके परिवार में दादा और पिता भी छह फुट लंबे हैं, लेकिन वह परिवार में अकेले हैं जिनका कद साढ़े छह फुट से भी अधिक है। रिंकू के भाई प्रवीण कुमार सेना में रह कर देश की सेवा कर रहे हैं तो रिंकू बास्केटबाल खेल में दुनिया भर में देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। रिंकू का दावा है कि वो आस पास के इलाके में सबसे लंबे शख्स हैं।
विज्ञापन


दूध और दही खाने का शौकीन
रिंकू ने बताया कि आठवीं कक्षा तक तो उसका कद सामान्य ही था, लेकिन नौवीं में अचानक कद बढ़ने लगा। अब उसका कद साढ़े छह फुट से भी अधिक हो गया है। वह बताते हैं कि क्लास मेट उसे लंबू कहकर चिढ़ाते थे और उनकी बातों पर उसे गुस्सा आता था, लेकिन अब उसे अपने लंबे कद पर गर्व है।
विज्ञापन


एनबीए बास्केटबाल में खेलना है सपना
साढ़े छह फुट के रिंकू बास्केटबाल के अच्छे खिलाड़ी हैं और इसी खेल में वो बुलंदियों को छूना चाहते हैं। इसके लिए वो एनबीए बास्केटबाल लीग में जाकर अपना और देश का नाम रोशन करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed