फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmer jammed the highway

धान की सरकारी खरीद बंद, किसानों ने सिरसा-चंडीगढ़ स्टेट हाईवे पर किया रोड जाम

Thu, 29 Oct 2020 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Farmer jammed the highway
अनाज मंडी भूना में धान की खरीद में बरती जा रही उदासीनता के चलते रोषित किसानों ने सिरसा चंडीगढ़ स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। व्यापार मंडल के प्रधान एवं आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय झाझड़ा व किसान संघर्ष समिति के सदस्य जगदीश पारता के नेतृत्व में लगाए जाम के दौरान किसानों ने नारेबाजी की। हाईवे जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कपिल सिहाग व मार्केट कमेटी के सचिव तथा डीएफएससी खरीद एजेंसी के इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह पुलिस दलबल सहित मौके पर पहुंचे और किसानों को शांत करने का प्रयास किया। लेकिन किसानों ने उनकी एक नहीं सुनी और समस्या का समाधान न होने तक जाम स्थल पर ही डटे रहने का ऐलान कर दिया। जाम के दौरान हाईवे के दोनों ओर तथा हिसार रोड पर भी वाहनों की कतार लग गई, जबकि पुलिस द्वारा कुछ वाहनों को पुराना बाजार से निकाला गया। करीब एक घंटे तक हाईवे पूरी तरह से जाम रहा।
विज्ञापन

अधिकारियों के आश्वासन के बाद खोला जाम
जाम स्थल पर पहुंचे मार्केट कमेटी के सचिव ईश्वर सिंह ढाका, थाना प्रभारी कपिल सिहाग व डीएफएससी खरीद एजेंसी के अधिकारी ने किसानों के आक्रोश को भांपते हुए आश्वासन दिया। उन्होंने अनाज मंडी में वर्तमान में जितनी भी धान की ढेरियां पड़ी हैं, उनमें से 17 डिग्री नमी वाली धान की खरीद ही डीएफएससी एजेंसी द्वारा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान शांत हुए और जाम खोल दिया गया। तब जाकर प्रशासन व वाहन चालकों को राहत महसूस हुई।
विज्ञापन

मिलर्स का टारगेट पूरा हुआ, धान खरीद बंद : अनाज मंडी भूना में सरकार द्वारा निर्धारित टारगेट पूरा होने के कारण धान की खरीद हैफेड व डीएफएससी एजेंसी ने दो दिन से बंद थी क्योंकि भूना में पांच राइस मिल है। प्रत्येक मिल में चार हजार मीट्रिक टन धान देने का टारगेट था, जो पूरा हो गया। इसलिए सरकार ने धान की खरीद पर प्रतिबंध लगा दिया था। उधर, धान हाइब्रिड किस्म का होने के कारण मिल मालिकों को भी इसका घाटा हो रहा है क्योंकि इसका चावल का टुकड़ा 50 फीसदी से भी कम निकलता है। इस कारण प्राइवेट तौर पर मिलर्स भी नुकसान नहीं उठाना चाहते। परंतु किसानों के विरोध प्रदर्शन के बाद धान की खरीद के लिए मात्र खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को अवगत करवाया: मार्केट कमेटी के सचिव ईश्वर सिंह ढाका ने बताया है कि धान खरीद बंद होने से समस्या किसानों के सामने आ रही है। इसके बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। किसानों ने खरीद का आश्वासन मिलने के बाद जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed