{"_id":"669ffefe6a0631e6ee0a33e4","slug":"family-members-blocked-the-girls-missing-case-agreed-to-change-the-investigating-officer-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-119871-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: लड़की लापता होने के मामले में परिजनों ने लगाया जाम, जांच अधिकारी को बदलने पर माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: लड़की लापता होने के मामले में परिजनों ने लगाया जाम, जांच अधिकारी को बदलने पर माने
विज्ञापन
जाम लगाकर प्रदर्शन करते हुए परिजन।
टोहाना। शहर के एक इलाके में युवती के लापता होने के मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने शहर के वाल्मीकि चौक पर जाम लगा दिया। जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान जाम के चलते वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने परिजनों से बातचीत की। इसके बाद जांच अधिकारी सर्वजीत को बदलने की बात पर परिजन मान गए और जाम खोल दिया। करीब आधा घंटा बाद लोगों ने राहत की सांस ली। परिजनों ने कहा कि करीब एक सप्ताह पहले उनके घर से लड़की लापता हो गई थी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। मगर पुलिस ने संतोषजनक कार्रवाई नहीं की। जांच अधिकारी के ढुलमुल रवैये के चलते वे परेशान हो चुके हैं।
-- -- -- -- -- -
उक्त मामले में परिजनों के बयान पर केस दर्ज है। जांच अधिकारी के व्यस्त होने के कारण दूसरे पुलिसकर्मी को फाइल दी है। लड़की बालिग है, जिसे ढूंढने के लिए कार्रवाई जारी है। लड़की के मिलने के बाद बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- प्रहलाद सिंह, शहर थाना प्रभारी टोहाना।