फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Effect of Biparjoy seen in Fatehabad, heavy rain in Bhuna, storm in Fatehabad

Fatehabad News: फतेहाबाद में दिखा बिपरजॉय का असर, भूना में तेज बारिश, फतेहाबाद में आई आंधी

Mon, 19 Jun 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 19 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Effect of Biparjoy seen in Fatehabad, heavy rain in Bhuna, storm in Fatehabad
भूना में हिसार रोड पर जमा बारिश का पानी।
फतेहाबाद। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर फतेहाबाद में भी सोमवार को देखने को मिला। फतेहाबाद शहर में जहां दिनभर बादल छाए रहे, वहीं दोपहर को धूलभरी आंधी चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। भूना में जमकर बारिश हुई और टोहाना में भी बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 20 जून तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन


फतेहाबाद में सुबह जहां बादल छाए हुए थे, वहीं चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर भी देखा गया। फतेहाबाद में दोपहर को धूलभरी आंधी चली और इसके बाद आसमान में बादल छाए रहे। लेकिन शहर के तापमान पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दिया। फतेहाबाद में लोग उमस से परेशान रहे और अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री पर आ गया है।
विज्ञापन



भूना में हुई 15 एमएम बारिश
टोहाना शहर में दोपहर बाद हुई बूंदाबांदी से आमजन को गर्मी से राहत मिली। दो दिन से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से लोग परेशान थे, जिन्हें हल्की बारिश से राहत मिली। बारिश से पहले आंधी भी आई। इसके बाद ठंडी हवाओं के चलते मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं सोमवार दोपहर को भूना में बारिश आरंभ हो गई। आधा घंटा बदरा बरसे और 15 एमएम बारिश शहर में रिकॉर्ड की गई। जिससे शहर में गलियां व सड़कें जलमग्न हो गई। नगर पालिका के गंदे पानी निकासी के सभी दावे मात्र हवा हवाई दिखाई दिए। क्योंकि शहीद भगत सिंह पार्क, पुराना अस्पताल के सामने व शहर की कई गलियां में एक से दो फुट बारिश का पानी रुक गया। इस दौरान आम जनता व दुपहिया वाहन चालक कठिनाई झेलते नजर आए। शहर की मुख्य सड़क नेशनल हाईवे नंबर दो पर बारिश से हुए जलभराव के कारण सड़क पर दोनों और ट्रैफिक की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। पिछले वर्ष हुई भारी बारिश से डरे हुए शहर वासियों ने ऐतराज जताते हुए बताया कि कुछ ही पलों की बारिश में सड़कें जलमग्न हो गई है तो आने वाले मानसून की बरसात में शहर का क्या हाल होगा। इसको लेकर शहर वासियों ने जल निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की। बारिश से भूना क्षेत्र में किसानों की नरमा की फसल को फायदा होगा, वहीं धान बिजाई का कार्य भी तेजी से होगा। उधर, मौसम विभाग के अनुसार, 20 जून तक मौसम ऐसे ही परिवर्तनशील रहेगा और बादलवाही के साथ-साथ बारिश का भी अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed