{"_id":"6776cf84f39445396d071f39","slug":"district-council-ceo-will-conduct-review-meeting-at-block-level-jakhal-block-meeting-will-be-held-on-9th-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-127302-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिला परिषद के सीईओ अब खंड स्तर पर जाकर करेंगे समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिला परिषद के सीईओ अब खंड स्तर पर जाकर करेंगे समीक्षा बैठक
Thu, 02 Jan 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी अब जिले के सभी खंड स्तर पर जाकर सरपंचों व अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि सरपंचों व अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि खंड स्तर पर आयोजित होने वाली बैठक को लेकर अनुसूची तैयार की जा रही है। 9 जनवरी से वे जाखल खंड से इसकी शुरुआत करेंगे। सुबह 11 बजे बैठक शुरू होगी। बैठक में सरपंचों, पंचायत विभाग व जिला परिषद के द्वारा खंड में करवाए जा रहे काम को लेकर समीक्षा बैठक होगी। वहीं आगामी कामों को लेकर भी रूपरेखा तैयार की जाएगी। सरकार की ओर से पंचायतों को जारी होने वाली राशि व अन्य प्रकार की राशि के उपयोग के बारे में पूरी जानकारी ली जाएगी।
-- -- -- -- -
पूरे स्टॉफ को बैठक में होना होगा उपस्थित
जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि 9 जनवरी को जाखल खंड के बीडीपीओ कार्यालय में बैठक आयोजित होगी। बैठक में पंचायत विभाग से संबंधित सभी अधिकारी व कर्मचारियों को शामिल होना पड़ेगा। बैठक के आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारी को पत्र जारी किया गया है। अगर कोई अधिकारी, कर्मचारी बैठक में शामिल नहीं होता तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं सभी को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
सरपंचों को भी किया जाएगा बैठक में शामिल
- जाखल खंड में करीब दो दर्जन गांव आते हैं। जिनके सरपंचों को भी बैठक में शामिल किया जाएगा। सरपंचों के द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्याें के बारे में जानकारी लेकर खाका तैयार किया जाएगा। वहीं विभाग के अधिकारियों के द्वारा करवाए जा रहे कार्यों के बारे में भी सरपंचों से जानकारी ली जाएगी। जो काम जाखल खंड में चल रहे हैं, वो सही तरीके से हो।
-- -- -- --
इन योजनाओं के तहत हो रहे कामों को लेकर होगी बैठक
- सरकार की मनरेगा योजना, गांवों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा, हरियाणा ग्रामीण विकास योजना, सड़के, ढाणियों के रास्ते, महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर किए गए कार्यों, सामाजिक कार्यों में सरपंचों की भागीदारी सहित सरकार की ओर ग्रामीण विकास को लेकर चलाई सभी योजना के तहत किए जा रहे कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक होगी।
-- -- -- -- -- -- -
जिला परिषद, पंचायत विभाग व सरपंचों के द्वारा करवाए जा रहे कार्यों को लेकर खंड स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। बैठक में चल रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षा की जाएगी। वहीं सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को बैठक में विस्तृत रिपोर्ट के साथ पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के सभी खंडों में ये बैठक आयोजित होगी।
- सुरेश कुमार, कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद फतेहाबाद।