{"_id":"6a970b1c9c8d9781fb036499","slug":"dire-conditions-weigh-heavily-on-the-hopes-of-sporting-talent-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-160303-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: खेल प्रतिभाओं की उम्मीदों पर बदहाली भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: खेल प्रतिभाओं की उम्मीदों पर बदहाली भारी
Tue, 01 Sep 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
भट्टूकलां। खेल स्टेडियम में घूमते पशु। स्त्रोत : खिलाड़ी
भट्टूकलां। युवाओं को खेल और सरकारी भर्ती की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से बना राजीव गांधी खेल स्टेडियम बदहाली का शिकार है। मैदान में लंबे समय से घास नहीं काटी गई। करीब तीन माह से कोच भी नियमित नहीं आ रहा।
मैदान में घास बढ़ने से आर्मी और हरियाणा पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को दौड़ और फिजिकल ट्रेनिंग में परेशानी हो रही है। मजबूरी में युवा खुद अभ्यास कर रहे हैं।
खिलाड़ियों प्रदीप, अमित, रोशन, हवा सिंह, कन्हैया, विक्रम सिंह, राजबीर और मुकेश ने बताया कि कोच और ग्राउंड्समैन के नियमित नहीं आने से प्रशिक्षण और खेल संबंधी मार्गदर्शन नहीं मिल रहा। स्टेडियम की अव्यवस्था उनकी तैयारी में बाधा बन रही है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों सतबीर, रोहताश और प्रवीण ने बताया कि सुबह और शाम स्टेडियम में पशु खुलेआम घूमते हैं। बेसहारा पशुओं के मैदान में चरने से मैदान की हालत और खराब हो रही है। अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों को भी परेशानी होती है।
स्टेडियम में मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। शौचालय टूटे पड़े हैं और उनकी हालत खराब है। पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। पानी की टंकी भी टूटी हुई है।
खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मैदान की सफाई कराने और सुविधाएं दुरुस्त करने की मांग की है। साथ ही कोच और ग्राउंडमैन की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।
-- -- --
भट्टूकलां के खेल स्टेडियम में वर्तमान में एथलेटिक्स खेल की महिला कोच की नियुक्ति भट्टूकलां के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में की हुई है। जिला खेल अधिकारी अवकाश पर हैं। खेल मैदान की सफाई व अन्य सुविधाओं को लेकर वे ही बता सकते हैं।
- राजबाला, कार्यकारी जिला खेल अधिकारी, फतेहाबाद।