{"_id":"0204779706a295f96e45e6588702dc54","slug":"dhani-sancla-tension-remained-in-fifth-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन भी ढाणी सांचला में बना रहा तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें दिन भी ढाणी सांचला में बना रहा तनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Tue, 02 Sep 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव ढाणी सांचला में युवकों के दो गुटों के बीच हुआ विवाद सुलझने का नाम ही नहीं ले रहा है। सोमवार को पांचवें दिन भी गांव में तनाव व्याप्त रहा। पुलिस ने गांव के नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपी के धरपकड़ के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। वहीं, गांव में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। पंचायती लोगों द्वारा रविवार देर शाम तक किए गए समझौते के प्रयास विफल रहे।
पांच दिन पूर्व गांव ढाणी संाचला में युवकों के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश के चलते मारपीट हो गई थी। जिसमें संदीप पुत्र राजेन्द्र सिंह को गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन
घटना के बाद गांव में तनाव पैदा होने के बाद पुलिस प्रशासन ने स्थिति का जायजा लेते हुए सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम किए थे। ग्रामीण लगातार पिछले 5 दिनों से पंचायती तौर पर मामले को निपटाने का प्रयत्न कर रहे थे, लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ सकी।
इनके विरुद्ध दर्ज हुआ केस
थाना प्रभारी कुलदीप घड़वाल ने बताया कि ढाणी सांचला में युवकों के दो गुटों के बीच बीच मारपीट मामले में जख्मी हुए एक जाति के छात्र संदीप के बयान लेकर अनुप पुत्र जयवीर सिंह, नरेन्द्र पुत्र रामस्वरूप, सुरेन्द्र पुत्र छोटू राम, रामेश्वर पुत्र सुरजभान , काला पुत्र जयसिहं , मनोज पुत्र लीलू राम , विकास पुत्र लीलुराम, लीलुराम पुत्र हरिसिहं तथा मुकेश पुत्र मदन लाल शर्मा सहित नौ लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।