फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Deworming tablets were given to 2.46 lakh children in the district

Fatehabad News: जिले में 2.46 लाख बच्चों को खिलाई गई कृमिनाशक गोली

Thu, 19 Sep 2024 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 19 Sep 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Deworming tablets were given to 2.46 lakh children in the district
फतेहाबाद में बच्चे को कृमिनाशक गोली ​खिलाते हुए स्वास्थ्यकर्मी
फतेहाबाद। बच्चों को पेट में होने वाले कीड़ों से बचाने के लिए बुधवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इस दौरान विभाग की तरफ गठित की गई टीमों ने 1 से 19 साल के 2.46 लाख बच्चों को कृमिनाशक गोली खिलाई। सर्वे के दौरान जिले में 2.93 लाख बच्चे मिले हैं। विभाग वंचित बच्चों को 24 सितंबर को गोली खिलाएगा।
विज्ञापन

कृमिनाशक गोली को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय की तरफ से स्लम बस्ती में कैंप लगाकर इसकी शुरुआत की गई। यहां पर स्वास्थ्यकर्मियों ने 1 से 19 साल के बच्चों और युवाओं को गोली खिलाई। इस दौरान उप सिविल सर्जन डॉ. लाजवंती गौरी भी मौजूद रही। गौरी ने यहां पर बच्चों व अभिभावकों को गोली के फायदे बताते हुए कहा कि पेट में कीड़ों के कारण विकास रुक जाता है और खून की कमी हो जाती है। इसके कारण कई तरह की बीमारियां हो जाती है। इसी के चलते ये गोली खिलाई जा रही है।
विज्ञापन

----
इतने बच्चों को खिलाई गई गोली
क्षेत्र बच्चों को खिलाई गई गोली
भट्टू 37900
भूना 37498
रतिया 61561
जाखल 45438
फतेहाबाद 13564
टोहाना 25409
बड़ोपल 25008
--------
स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमों ने अपने क्षेत्र के स्कूल, कॉलेजों, आंगनबाड़ी केंद्र, क्रेच में जाकर बच्चों को कृमिनाशक गोली खिलाई है। जो बच्चे वंचित रह गए है उन्हें 24 को खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. लाजवंती गौरी, उप सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed