फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dengue occurred on Tehsildar

तहसीलदार समेत तीन डेंगू संक्रमित मरीज मिले, पंजाब से बढ़ रहा खतरा

Thu, 29 Oct 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dengue occurred on Tehsildar
फतेहाबाद में फोगिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Fatehabad
जिले में अब कोरोना की तरह डेंगू भी बढने लगा है। डेंगू के मरीज लगातार बढ़ने लगे हैं। फतेहाबाद तहसीलदार समेत तीन डेंगू संक्रमित मरीज मिले हैं। तहसीलदार को कई दिन से बुखार की शिकायत थी, सैंपल देने पर डेंगू की पुष्टि हुई। इसके अलावा टोहाना में दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। लेकिन दोनों मरीज पंजाब निवासी है। जिले में अब तक कुल 19 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इसमें 9 मरीज जिले के निवासी हैं और 10 मरीज पंजाब के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बार्डर के पास स्थित पंजाब के लोग टोहाना में सैंपल देने के लिए आ रहे हैं। डेंगू की पुष्टि होने पर पंजाब में स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन

खतरा बढ़ने की आशंका
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 2017 में डेंगू के जिले में 419 केस आए थे। मुख्य कारण पंजाब से यहां पर डेंगू संक्रमित मरीज आना है। मरीज टोहाना के निजी व सरकारी अस्पताल में उपचार करवाते हैं। इस दौरान संक्रमित मरीज को मच्छर काटने के बाद जब दूसरे को काटता है तो संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू की स्थिति
वर्ष मलेरिया डेंगू
2015 88 159
2016 59 38
2017 42 419
2018 2 56
2019 5 38
ये हैं डेंगू के लक्षण
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक डेंगू एडिज मच्छर के काटने से होता है इस मच्छर के काटने से लक्षण चार से पांच दिन बाद दिखाई देने लगते हैं। डेंगू के कारण त्वचा पर चकते, हड्डियों में दर्द, पीठ दर्द, आंखों में दर्द, उल्टी व तेज बुखार होने लगता है। इसके अलावा शरीर में प्लेटलेट्स भी कम होने लगते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक डेंगू के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और उसकी सलाह से ही दवा लें। इसके अलावा लिक्विड ज्यादा से ज्यादा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। जिले में कुल 19 केस मिले हैं। इसमें 9 जिले से संबंधित है और 10 पंजाब के है। डेंगू से बचने के लिए लोगों का जागरूक होना जरूरी है। - डॉ.विष्णु मितल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed