फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dengue larvae found in 1700 houses in Fatehabad, department gave notice to 1663 people

Fatehabad News: फतेहाबाद में 1700 घरों में मिला डेंगू का लारवा, 1663 लोगों को विभाग ने दिया नोटिस

Mon, 21 Aug 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 21 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dengue larvae found in 1700 houses in Fatehabad, department gave notice to 1663 people
फतेहाबाद में डेंगू का लारवा मिलने पर मिट्टी के बर्तन को खाली करता स्वास्थ्य कर्मी।
फतेहाबाद। बाढ़ के कारण अब फतेहाबाद में डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। अब तक जिले में डेंगू के चार केस सामने आ चुके हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और नागरिक अस्पताल में कंट्रोल रूम स्थापित करने की तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। अब तक 1700 घरों व संस्थानों में डेंगू का लारवा मिल चुका है।
विज्ञापन


फतेहाबाद में एक बार फिर से डेंगू का प्रकोप आरंभ हो गया है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार सैंपलिंग की जा रही है। जिले में अब तक डेंगू के चार केस मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल में कंट्रोल रूम भी स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। जहां पर डेंगू के मरीज बेड व उपचार के बारे में जानकारी ले सकेंगे। अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई जांच के दौरान 1700 घरों से लारवा मिल चुका है और 1663 लोगों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन



बाढ़ के पानी के कारण बढ़ेगी समस्या
फतेहाबाद में आई बाढ़ के कारण अभी भी पानी शहर के आसपास जमा है। जिस कारण डेंगू के मच्छर पनप रहे हैं। अगर पानी जल्द नहीं निकला तो डेंगू के मरीजों की तादाद भी बढ़ सकती है। वहीं पंजाब क्षेत्र से भी मरीज टोहाना में आ रहे हैं। ज्ञात रहे कि वर्ष 2021 में फतेहाबाद में डेंगू ने कहर बरपाया था। इस दौरान 993 डेंगू के मरीज मिले थे। वहीं पिछले साल भी जिले में 154 केस मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



डेंगू को लेकर जिला भर में रैपिड फीवर सर्वे चल रहा है। जहां मच्छरों की तादाद ज्यादा है, वहां पर फॉगिंग भी करवाई की जा रही है। लोग भी पूरी सावधानी बरतें और अपने घरों व आसपास पानी को जमा न होने दें।


-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed